ऑस्ट्रेलिया में फैंस ने करीना को गिफ्ट की तैमूर की पेंटिंग, देखिये ये बेहद क्यूट वीडियो - Punjab Kesari
Girl in a jacket

ऑस्ट्रेलिया में फैंस ने करीना को गिफ्ट की तैमूर की पेंटिंग, देखिये ये बेहद क्यूट वीडियो

अगर सबसे मशहूर और क्यूट स्टारकिड के बारे में बात की जाए तो करीना कपूर और सैफ अली

अगर सबसे  मशहूर और क्यूट स्टारकिड के बारे में बात की जाए तो करीना कपूर और सैफ अली खान के छोटे नवाब तैमूर अली खान का नाम सबसे पहले आता है। तैमूर की लोकप्रियता का आलम ये है कि उनके घर के पपराजी तस्वीरें लेने के लिए डेरा जमाये बैठे रहते है। 
1572872358 73546057 441491593163306 1166363267325360319 n
तैमूर की इस लोकप्रियता से कभी कभी सैफ और करीना भी परेशान हो जाते है। आपको बता दें तैमूर सिर्फ भारत में ही लोकप्रिय नहीं है बल्कि विदेशों में भी तैमूर की काफी फैन फोलोविंग है। 
1572872395 69456088 907174639635934 7153621992261717751 n
हाल ही में करीना कपूर खान ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में एक कार्यक्रम में हिस्सी लेने पहुंची थीं। यहां करीना के फैंस आने उनका जोरदार वेलकम किया और यहां उनसे तैमूर अली खान के फैंस का एक ग्रुप ने करीना से मुलाकात की। 
1572872401 70783167 184528462706962 6822441907385613339 n
तैमूर के फैंस ने  करीना कपूर तैमूर की एक पेटिंग गिफ्ट की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया अपरर काफी वायरल हो रहा है। करीना कपूर भी तैमूर की इस फैन फॉलोविंग से बेहद हैरान भी थी और बेहद खुश भी हुई। 

बता दें हाल ही में करीना कपूर ने मेलबर्न में टी-20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी का अनावरण किया था। इस कार्यक्रम में करीना काफी शानदार लुक में नजर आयी और बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी। 
1572872491 500
ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में करीना कपूर अकेले ही पहुंची थी।  इस दौरान तैमूर अपने पिता सैफ अली खान के साथ दिल्ली में मौजूद थे। सैफ अली खान इन दिनों अपने आगामी फिल्म प्रोजेक्ट के लिए दिल्ली में ही मौजूद है। 
1572872519 800
वर्कफ्रंट की बात की जाए तो करीना कपूर जल्द ही फिल्म ‘गुड न्यूज’ में अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म 27 दिसंबर को रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।