ऋतिक रोशन को क्लीन शेव में देख फैंस की अटकी सांसे, तस्वीर देख हो जाएंगे शॉक - Punjab Kesari
Girl in a jacket

ऋतिक रोशन को क्लीन शेव में देख फैंस की अटकी सांसे, तस्वीर देख हो जाएंगे शॉक

बॉलीवुड के सबसे हैंडसम और डैशिंग कहे जाने वाले एक्टर ऋतिक रोशन एक बार फिर से चर्चा का

बॉलीवुड के सबसे हैंडसम और डैशिंग कहे जाने वाले एक्टर ऋतिक रोशन एक बार फिर से चर्चा का विषय बन गए हैं।  दरअसल  ऋतिक के लुक पर तो चाहे लड़कियां हो या फिर लड़के ही क्यों ना हो सभी पागल हुए रहते हैं। इतनी उम्र होने के बाद भी ऋतिक आज भी पहले की तरह हैंडसम हंक ही दिखते हैं। वही  ऋतिक एक बार फिर अपने लुक को लेकर चर्चा में आ गए हैं। जहां उनका अब  ये नया लुक सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा हैं। ऋतिक ने अब अपना लुक कुछ इस कदर बदल लिया है कि फैंस की नजरें एक्टर की तस्वीर से हट ही नहीं रही हैं 1655273596 279069251 512228493937770 1077278117266084640 n

ऋतिक रोशन का ये लुक हुआ वायरल 
दरअसल ऋतिक रोशन ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक बहुत ही प्यारी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में ऋतिक रोशन अपनी लम्बी दाढ़ी को बाय-बाय कर क्लीन शेव में नजर आ रहे हैं। ग्रे-टीशर्ट और ब्लैक कैप लगाए ऋतिक ने एक सेल्फी फैंस के साथ शेयर की। उनकी इस तस्वीर को देखकर फैंस तो एक्टर की तारीफ कर ही रहे हैं, लेकिन इसके अलावा बॉलीवुड सितारे भी एक्टर के लुक को देखकर तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। इस तस्वीर के साथ कैप्शन देते हुए ऋतिक रोशन ने लिखा, ‘ऊप्स’ 

तस्वीर पर फैंस जमकर कर रहे कमैंट्स 

वही ऋतिक के इस तस्वीर को पोस्ट करते के साथ ही इसपर कमैंट्स का सिलसिला लगातार जारी हैं। और तस्वीर की क्रेज कुछ इस कदर दिखी की कुछ ही घंटो पहले पोस्ट की गई इस तस्वीर को अब तक 6 लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। साथ ही  इस फोटो पर यूजर्स जमकर कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं।  एक यूजर ने कृष एक्टर की तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘अन्दर का छोटा बच्चा फिर से बाहर आ गया है’। तो वहीं एक दूसरे यूजर को कहो ना प्यार है फिल्म की याद आ गई। अन्य यूजर ने लिखा, ‘मेरी सांस रुक गई ये देख के’।
1655273652 271573403 1253411578475533 7869735429749172676 n
ये हैं एक्टर की वर्क फ्रंट 
1655273677 275601745 330950349009856 8889603019749425916 n
वही एक्टर की वर्क फ्रंट की बात करे तो ऋतिक की आने वाली मेगा बजट फिल्म विक्रम वेधा बिक्रम बेताल की कहानी पर बेसड है। इस फिल्म में ऋतिक के साथ सैफ अली खान और राधिका आप्टे भी नजर आएंगे। ऋतिक रोशन और सैफ अली खान पहली बार परदे पर साथ में स्क्रीन स्पेस शेयर करते हुए नजर आएंगे। वहीं पाइपलाइन में फाइटर भी है, जिसमें वे दीपिका पादुकोण के साथ दिखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।