अपने स्टार्स की इस्तेमाल की हुई चीजों के भी दीवाने होते है लोग, लाखों में बिकता है तोलिया भी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अपने स्टार्स की इस्तेमाल की हुई चीजों के भी दीवाने होते है लोग, लाखों में बिकता है तोलिया भी

NULL

बॉलीवुड के सितारों के प्रति फैन्स की दीवानगी जगजाहिर है। जैसे लोग इन स्टार्स के लुक्स को , उनकी आदतों और स्टाइल को फॉलो करते उससे ये तो साफ जाहिर है की इन अभिनेता और अभिनेत्रियों ने अपने फैन्स के दिलों में कितनी खास जगह बना रखी है। आपने देखा होगा की अपने पसंदीदा स्टार के ऑटोग्राफ को लोग बरसों संभाल के रखते है पर क्या आपने कभी ये सुना है की लोग अपने स्टार की इस्तेमाल की हुई चीजों के लिए कितना क्रेज़ रखते है अगर नहीं तो आईये आज जानते है।

Aamir Khan1. लगान में आमिर खान का बैट: लगान फ़िल्म में आमिर ने जिस बैट से मैच जिताया था, उसको पूरी टीम के साइन के साथ नीलाम किया गया। ये बैट 1 लाख 56 हज़ार रुपये में बिका था, जिसे एक चैरिटी को दान कर दिया गया।

Salman2.सलमान का तौलिया : सलमान का तौलिया डांस जितना फेमस हुआ है उतना ही महंगा उनका ये तौलिया भी बिका है। इस तौलिये की नीलामी में इसको 1 लाख 42 हज़ार रुपये मिले जो एक एनजीओ को दान कर दिए गए।

Priyanka3.प्रियंका के सेंडल: UNICEF के Save Girl कैंपेन के लिए 2013 में प्रियंका ने अपनी हील्स के इस जोड़े को नीलाम किया था। इसके लिए उन्हें 2.5 लाख रुपये मिल गए थे।

4 3934.माधुरी की धक् -धक् साड़ी: धक-धक करने लगा’, इसी गाने ने माधुरी को बॉलीवुड की ‘धक-धक गर्ल’ बना दिया। इस गाने में माधुरी की ये स्टाइलिश ऑरेंज साड़ी को जब नीलाम किया गया, तो उसकी 80 हज़ार में बोली लगी।

Shammi kapur5.शम्मी कपूर का जैकेट: फ़िल्म ‘जंगली’ में शम्मी कपूर ने जो जैकेट पहना था, उसकी भी नीलामी की गई. इसको 88 हज़ार रुपये में बेचा गया।

Kareena Kapoor06. हलकट जवानी की साड़ी: करीना कपूर का ये गाना जितना लोगों को पसंद आया उतनी ही उनकी साड़ी भी लोगों को अच्छी लगी। इस साडी को करीब 1 लाख 10 हज़ार रूपए में बेचा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 − 2 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।