मशहूर सिंगर कुमार शानू हुए COVID-19 के शिकार, सेल्फ आइसोलेट में चल रहा इलाज - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मशहूर सिंगर कुमार शानू हुए COVID-19 के शिकार, सेल्फ आइसोलेट में चल रहा इलाज

कोरोना की चपेट में आए सिंगर कुमार सानू, अमेरिका के लिए होने वाले थे रवाना

कोरोना वायरस ने अब तक दुनियाभर में अपने पैर पसार रखे हैं। बीते कुछ समय में बॉलीवुड के कई सितारे कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं। इस लिस्ट में अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर जैसे सितारों का नाम शामिल है। इसी बीच खबरें आ रही हैं कि बॉलीवुड के जानेमाने सिंगर कुमार सानू की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव निकल आई है। जिसके बाद से ही कुमार सानू आइसोलेशन में रह कर इस बीमारी का इलाज करवा रहे हैं।
1602824836 34237468
 कुमार सानू अपने परिवार से मिलने के लिए अमेरिका के लॉस एंजिल्स रवाना होने वाले थे। जिलॉस एंजिल्स जाने के लिए कुमार सानू ने कुछ टेस्ट करवाए थे। इस दौरान कुमार सानू की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। ऐसे में कुमार सानू की ट्रिप कैंसिल हो गई। फिलहाल कुमार सानू अपने गोरेगांव के घर पर आइसोलेट हो गए हैं। 
सिंगर के फेसबुक पर उनकी टीम की तरफ से एक मैसेज लिखा गया है जिसमें लिखा है, ‘दुर्भाग्य से सानू दा का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। प्लीज़ उनकी अच्छी सेहत के लिए दुआ करें। शुक्रिया। टीम कुमार शानू’। खबर के मुताबिक बीएमसी ने उस पूरे फ्लोर को सील कर दिया है जहां शानू दा रहते हैं’।
1602824860 k
अब जब तक कुमार सानू पूरी तरह से ठीक नहीं हो जाते वह अपने परिवार से नहीं मिल पाएंगे। इस बारे में बात करते हुए कुमार सानू की पत्नी ने बताया, ‘कोरोना होने के बाद उनका प्लॉन बदल गया है। अब वह 8 नवंबर को अमेरिका आएंगे। बीते 9 महीने से हमारी मुलाकात नहीं हुई है। वो हम तीनों को देखने के लिए बेचैन हैं। अगर वो अमेरिका नहीं आ पाए तो हम लोग उनके साथ दीवाली मनाने के लिए मुंबई जाएंगे।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।