बिग बॉस फेम एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी अचानक से एक बड़ी कंट्रोवर्सी में पड़ गई हैं। अब प्रियंका चाहर चौधरी पर एक मॉडल ने कई संगीन आरोप लगाए हैं, जिन्हे सुनकर आपको भी यकीन नहीं होगा। दरअसल, मॉडल और फैशन इन्फ्लुएंसर इशिता गुप्ता ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट प्रियंका चाहर चौधरी पर कुछ गंभीर इलज़ाम लगाए।
इशिता ने एक सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर प्रियंका पर उनको स्टॉक करने और उनके कपड़े चोरी करने का आरोप लगाया। इतना ही नहीं उन्होंने एक्ट्रेस के साथ-साथ उनके पीआर पर भी उन्हें परेशान करने का आरोप लगाते हुए इंस्टाग्राम पर कई स्टोरीज शेयर की है।
इशिता गुप्ता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सीधे प्रियंका चाहर चौधरी का नाम लेते हुए एक बयान शेयर किया है। इशिता ने कहा कि उन्होंने एक्ट्रेस को ब्लॉक कर दिया है, क्योंकि प्रियंका ने उन्हें स्टॉक किया और उनका स्टाइल भी कॉपी किया।
आपको बता दें, इशिता ने प्रियंका पर 30 हजार पाउंड के कपड़े चुराने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं उन्होंने ये भी कहा है कि प्रियंका ने उन्हें दुबई एयरपोर्ट्स पर भी परेशान किया ताकि वो अपना इमिग्रेशन करवा सके और अपने लवर से मिल सके।
इसके अलावा मॉडल ने प्रियंका के ‘पीआर मैरिड कपल’ को लेकर भी आरोप लगाए, जो शायद विकास और उनकी पत्नी गुंजन हैं। आपको बता दें, इशिता गुप्ता ने एक्ट्रेस के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की धमकी भी दी है। उन्होंने कहा है कि अगर वो आगे से कभी भी उन्हें अपने सोशल मीडिया पेज पर देखती है, तो वो बड़ा एक्शन लेंगी।
आपको बता दें कि इस पूरी कंट्रोवर्सी पर अभी तक प्रियंका चाहर चौधरी का कोई बयान सामने नहीं आया है। ऐसे में क्या सच है और क्या झूट कुछ भी कह पाना मुश्किल है। वही, अब फैंस इस मामले पर एक्ट्रेस की चुप्पी तोड़ने का इंतज़ार कर रहे हैं।