सोशल मीडिया के 2 सबसे बड़े सुपरस्टार जिनकी पूरी दुनिया दीवानी है वो फैसल शेख और जन्नत जुबैर। ये दोनों ही सोशल मीडिया सेंसेशन है। वही जब भी ये दोनों साथ आते है तो फैंस के लिए दिवाली हो जाती है। अब तक ये दोनों कई म्यूजिक वीडियो में साथ नज़र आ चुके है। इसके अलावा भी दोनों अक्सर साथ में घूमते- या पार्टी करते दिख ही जाते है। ऐसे में लोगो को यही लगता है ये एक एक- दूसरे को डेट कर रहे है। यानी फैसल शेख और जन्नत जुबैर एक कपल है।
दोनों को लेकर अक्सर ही अफवाह उड़ती रहती है। हाल ही में, फैसल ने एक इंटरव्यू में इस बारे में अपनी चुप्पी तोड़ी है। आपको बता दे, रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ सीजन 12 में फैसल और जन्नत की जोड़ी नजर आने वाली है। दोनों की ऑनस्क्रीन जोड़ी को बेहद पसंद किया जाता है। वही, अब शो में जाने से पहले फैसल ने जन्नत को डेट करने की खबरों पर सच्चाई बताई है।
अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैसल ने जन्नत संग रिश्ते पर बात करते हुए कहा कि, ‘शो में जन्नत से उन्हें एक मजबूत और इमोशनल सपोर्ट रहेगा। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि, वो दोनों काफी पुराने दोस्त हैं।’
उन्होंने कहा, ‘हम सालों से दोस्त हैं और बहुत अच्छे दोस्त बने हुए हैं। हमने एक साथ कई प्रोजेक्ट्स किए हैं और कई करेंगे भी। लोगों को ऐसा लगता है कि, हमारे बीच कुछ है, पर ऐसा कुछ भी नहीं है। लोग मानते हैं कि, हम डेटिंग कर रहे हैं, लेकिन यह सच नहीं है।’
फैसल ने जन्नत संग अपने रिश्ते की खबरों को नकारते हुए कहा, ‘जरूरी नहीं जो ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री है, वो ऑफस्क्रीन भी हो। ऑफस्क्रीन हम बहुत अच्छे दोस्त हैं और मैं सिंगल हूं।’ अब ये सब सुनकर जहां कुछ लोगो का दिल टूट जायेगा वही कुछ लोग इनके सिंगल होने की खबर से खुश भी होने वाले है।