ईशा देओल ने राध्या के बर्थडे पार्टी पर की बहन मिराया तख्तानी की पहली फोटो शेयर - Punjab Kesari
Girl in a jacket

ईशा देओल ने राध्या के बर्थडे पार्टी पर की बहन मिराया तख्तानी की पहली फोटो शेयर

ईशा देओल ने बीती रात अपनी बड़ी बेटी राध्या का दूसरा जन्मदिन मनाया है। ईशा की बेटी की

ईशा देओल ने बीती रात अपनी बड़ी बेटी राध्या का दूसरा जन्मदिन मनाया है। ईशा की बेटी की बर्थडे पार्टी में परिवार वालों के साथ-साथ कुछ दोस्तों के साथ अपनी बेटी का बर्थडे सेलिब्रेट किया है। इस दौरान बहुत से बॉलीवुड स्टार्स अपने बच्चों के साथ ईशा देओल की बेटी की बर्थडे पार्टी में शामिल हुए। 
1571657575 article 20191029211081440094000
बर्थडे पार्टी में करीना कपूर के बेटे तैमूर अली खान,तुषार के बेटे लक्ष्य कपूर और सोहा अली खान की बेटी इनाया के साथ बर्थडे पार्टी में पहुंची। वहीं राध्या की बर्थडे पार्टी में नानी हेमा मालिनी  और मासी अहाना देओल पति वैभव और बेटी डेरियन वोहरा के साथ दिखाई दी। 
1571657584 article 20191029211080040080000
बात अगर पार्टी में बर्थडे गर्ल और उनकी मोम की करें तो ईशा-राध्या दोनों ने लाइट पिंक और पैस्टल फ्लोरल फ्रॉक पहनी हुई थी। वैसे ईशा और उनकी बेटी को देखने के बाद ऐसा लग रहा था जैसे ईशा ने यह खास मैचिंग बिल्कुल अलग दिखने के लिए करी है। 
1571658098 article 2019102936164922609000
बर्थडे पार्टी में बच्चों के साथ-साथ माता-पिता भी लाइट कलर की डे्रसेज पहने दिखाई दिए। वहीं नातिन राध्या के बर्थडे पार्टी में नानी हेमा मालिनी भी बेहद खूबसूरत अंदाज में दिखीं। ईशा के पति भरत तखतानी भी बेहद सिंपल लुक में नजर आए। 
1571658106 877051 radhya birthdayparty3
ईशा देओल ने कुछ ऐसे किया पार्टी का आयोजन,देखें तस्वीरें…

1.

1571658203 esha

2.

1571658248 article 20193669045032690000

3.

1571658257 article 20191029213261748377000

4.

5.

6.

7.

ईशा की बेटी 2 साल की हो गई हैं। बथेर्ड पार्टी में सभी स्टार किड्स बेहद प्यारे लग रहे थे। तैमूर पिंक कलर की शर्ट पहने बहुत क्यूट लग रहे थे उन्होंने हाथ में गिफ्ट भी कैरी किया हुआ था।

वहीं सोहा अपनी बेटी के साथ खुद पार्टी में आई थी। पार्टी में तुषार कपूर के बेटे लक्ष्य भी आए हालांकि लक्ष्य कैमरे के सामने कंफर्टेबल महसूस नहीं कर रहे थे। 
1571658555 877054 radhya birthdayparty6
बता दें कि ईशा ने साल 2012 में बिजनेसमैन भरत तख्तानी से शादी की थी। जिससे उन्हें 2 बेटियां हैं। राध्या उनकी बड़ी बेटी है और दूसरी बेटी मिराया अभी केवल 4 महीने की हुई है। 
1571658634 esha (2)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।