Girl in a jacket

एकता कपूर जल्द लांच करेंगी एंटरटेनमेंट की दुनिया का सबसे बड़ा रियलिटी शो, जानिए क्या होगा इसका कांसेप्ट?

बिग बॉस 15 के ग्रैंड फिनाले के बाद अब डेली सोप क्वीन एकता कपूर ने नए रियलिटी शो

बिग बॉस 15 के ग्रैंड फिनाले के बाद अब जाकर फैंस को रियलिटी शोज से ब्रेक मिला था लेकिन डेली सोप क्वीन एकता कपूर ने अब नए रियलिटी शो की घोषणा कर दी है। जी हां, अपने ऑल्ट बालाजी ओटीटी प्लेटफार्म पर एमएक्स प्लेयर के साथ मिलकर एकता एक नया रियलिटी शो लांच करने जा रही हैं। अब यह रियलिटी शो कब शुरू होगा इसके बारे में कोई खुलासा नहीं कर किया गया है लेकिन कहा जा रहा है कि एंटरटेनमेंट की दुनिया का यह सबसे बड़ा और निडर शो होने वाला हैं। बिग बॉस से भी बड़ा और खतरों के खिलाडी से भी निडर कौन-सा शो होगा यह जानने के लिए सभी काफी एक्साइटेड हैं। 
1643699223 ekta kapoor bf 1
अब यह लव स्कूल की तरह कोई शो होगा, डांस रियलिटी शो होगा या कुछ और होगा इस बारें में कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया गया हैं लेकिन इस हफ्ते एकता इस बारें में खुलासा करती हुई नजर आएगी। लेकिन सूत्रों की मानो तो यह बिग बॉस और स्प्लिट्सविला जैसे शोज की तरह का शो होगा लेकिन ओटीटी प्लेटफार्म पर स्ट्रीम होने की वजह से एकता कपूर का आने वाला यह नया रियलिटी शो काफी बोल्ड भी हो सकता हैं। 
1643699239 ekta kapoor
आपको बता दे, टीवी से अपने करियर की शुरुआत करने वाली एकता कपूर अब सफल फिल्म प्रोड्यूसर के साथ साथ ओटीटी प्लेटफार्म की मालिक भी हैं। उनके ओटीटी प्लेटफार्म पर उन्होंने अब तक सभी तरह की ऑडियंस के लिए कंटेंट बनाया है। फिलहाल उन्होंने दूसरे बड़े ओटीटी प्लेटफार्म एमएक्स प्लेयर के साथ हाथ मिला लिया है। 

वही, कुछ दिनों में एकता कपूर की मशहूर फ्रैंचाइजी नागिन का सीजन 6 भी कलर्स टीवी पर शुरू होने जा रहा है। बिग बॉस 15 की विनर तेजस्वी प्रकाश इस सीरियल में मैं लीड में नज़र आएंगी। टीवी एक्ट्रेस और नागिन का हिस्सा रही अदा खान ने तेजस्वी को बतौर नागिन बिग बॉस के मंच पर स्वागत किया। नागिन आने वाले शनिवार और रविवार यानी 5 और 6 फरवरी से कलर्स टीवी पर रात 8 बजे से शुरू होने जा रहा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।