एकता कपूर हुई किडनैप ? बंदूक की नोक पर गुंडों ने किया ऐसा बर्ताव - Punjab Kesari
Girl in a jacket

एकता कपूर हुई किडनैप ? बंदूक की नोक पर गुंडों ने किया ऐसा बर्ताव

टीवी क्वीन एकता कपूर को लेकर एक बेहद हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। जी

टीवी क्वीन एकता कपूर को लेकर एक बेहद हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। जी हां ये खबर सुनकर आपको एक तगड़ा झटका लग सकता है। अगर हैं कहे कि टीवी वर्ल्ड की सबसे स्ट्रॉन्ग पर्सनैलिटी को कुछ गुंडों ने बंदूक की नोंक पर अपने अंडर कर लिया है। तो क्या आप यकीन करेंगे? शायद नहीं। मगर ऐसा ही कुछ एकता के साथ हुआ है जिसका सबूत ये वीडियो देता है।
1645521982 9
एकता कपूर को बदमाशों ने धमकाया?
 हुआ कुछ यूं कि एकता कपूर को उनके बालाजी ऑफिस के बाहर कुछ बदमाशों ने कैद कर लिया। यही नहीं ये गुंडे एकता कपूर को किडनैप कर फरार हो गए। दरअसल,एकता कपूर अपने ऑफिस के बाहर पैपराजी को पोज दे रही थीं कि तभी कुछ नकाबपोश गुंडे आए और एकता को बंदूक की नोक पर कि़डनैप करने की कोशिश की। वहीं बदमाशों ने पैपराजी को वहां से निकलने की धमकी की। एक बदमाश बंदूक ताने एकता कपूर को गाड़ी के अंदर बैठने को कह रहा है। धमका रहा है।
1645522075 untitled 5
डरी हुई एकता कपूर को एक फेर को समझ नहीं आया कि आखिर उनके साथ क्या हो गया। इस दौरान वह बदमाश को कहती दिख रही हैं कि वे उन्हें नहीं जानती हैं। ऐसे में बदमाश एकता को गाड़ी के अंदर बैठने के लिए कहता है। एकता गाड़ी में बैठती हैं और फिर बदमाश एकता को लेकर फरार हो जाते हैं। 

क्या है पूरा माजरा 
खैर, आपको ये वीडियो देख कर शॉक्ड लगा हो कि आखिरकार ये क्या हो गया, लेकिन ज्यादा परेशान होने वाली बात नहीं है। जी हां, आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है।  क्योंकि एकता को किसी ने किडनैप नहीं किया है। ये महज एक प्रैंक वीडियो है। जो शायद खुद एकता ने  अपने नए रियलिटी शो लॉकअप के प्रमोशन के लिए किया है। 
1645522126 10
वैसे कमेंट्स सेक्शन में भी लोगों ने एकता कपूर की इस चोरी को पकड़ लिया है। इस बीच लोग कह रहे हैं कि एकता ने ऐसा कर अपने शो को प्रमोट किया है। यही नहीं कुछ लोगों को तो एकता का ये एक्ट बेहद फनी लगा। क्योंकि ऐसा मजेदार प्रमोशनल एक्ट अपने पहले ही शायद कभी देखा हो। 
1645522037 10
बता दें, एकता कपूर का चर्चित रियलिटी शो 27 फरवरी से ओटीटी प्लेटफॉर्म शुरू हो रहा है। निशा रावल और मुनव्वर फारुखी शो के कंफर्म कंटेस्टेट हैं। 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।