सिर पर दुपट्टा, चेहरे पर चमक... लाल जोड़े में दुल्हन बनीं Bigg Boss 16 की ये कंटेस्टेंट, नाम सुन हो जायेंगे शॉक्ड - Punjab Kesari
Girl in a jacket

सिर पर दुपट्टा, चेहरे पर चमक… लाल जोड़े में दुल्हन बनीं Bigg Boss 16 की ये कंटेस्टेंट, नाम सुन हो जायेंगे शॉक्ड

बिग बॉस 16 फैम एक्ट्रेस निमृत कौर अहलूवालिया को हाल ही में एक मैगज़ीन के लिए लाल जोड़ा

छोटी सरदारनी फेम एक्ट्रेस निमृत कौर अहलूवालिया हमेशा ही अपने लुक्स के चलते काफी सुर्खियाँ बटोरती हुई नज़र आती हैं। बिग बॉस 16 में उनका सफर भले ही ज़्यादा लम्बा न रह सका हो लेकिन उस घर से उन्हें जो पहचान और लोगो का प्यार मिला वह वाकई उनकी कमाई हुई असली दौलत थी। 
1680158767 338032422 142642725151867 5062016440470324940 n
हाल ही में एक्ट्रेस को कुछ लग अंदाज़ में देखा गया जिनकी तस्वीरें सामने आते ही उनके फैंस तो मनो हक्के-बक्के रह गए हो। निमृत इन तस्वीरो में लाल जोड़ा पहन एक दम दुल्हन बनी नज़र आई जिस दौरान उनका लुक और उनके चेहरे की चमक किसी दुल्हन से कम नहीं दिखाई पड़ी। 
1680158776 338157843 136153162558492 357277037927492797 n
जब से निमृत की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं तभी से उनके फैंस लगातर एक्ट्रेस से उनकी शादी को लेकर सवाल कर रहे हैं। उनका लुक देख कर तो कोई भी यही मानेगा कि अब वाकई एक्ट्रेस दुल्हन बनने के लिए तैयार हो चुकी हैं लेकिन आखिर किसके साथ और कब और कहाँ ? क्या आप भी जानना चाहते हैं ?
1680158789 338415408 1306607593402309 5344577442974791429 n
लेकिन आपके सभी सवालों का जवाब देते हुए आपको बता दे की एक्ट्रेस ने सिर्फ दुल्हन का जोड़ा पहना हैं वह असल में दुल्हन नहीं बनी हैं। जी हाँ….! एक्ट्रेस ने ये लाल जोड़ा सिर्फ अपने एक लेटेस्ट फोटोशूट के लिए पहना असल जिन्दंगी में तो अब भी वह अब भी अपने हमसफ़र की तलाश में ही हैं। 
1680158806 338438630 2140623159468307 5269090736817745339 n
निमृत कौर अहलूवालिया ने हाल ही में एक मैगजीन के लिए ये फोटोशूट कराया हैं, जिसकी तस्वीरें एक्ट्रेस ने खुद अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की हैं। फोटोज में निमृत कौर को लाल रंग के जोड़े में देखा जा सकता है। जिसमे वह एक दम दुल्हन की तरह सजी हुई बहुत खूबसूरत लग रही हैं। 
1680158824 338215183 474754528111249 8896244121636187402 n
एक्ट्रेस ने लाल रंग का पंजाबी सूट पहना है, जिस पर गोल्डन कलर की एंब्रॉयडरी से वर्क किया हुआ हैं। उन्होंने अपने लुक को बैंगल्स, नेकलेस और मांगटीका से पूरा किया है। जो उनके लुक को एक दम पंजाबी कुड़ी वाला टच देता नज़र आ रहा हैं। 
1680158838 338447019 1268253060429081 6111905914914369047 n
निमृत कौर ने अपने लुक को न्यूड मेकअप से पूरा किया। साथ ही सिर पर दुपट्टा लिए और बड़े ही प्यारे अंदाज़ में शर्माते हुए पोज देकर एक्ट्रेस ने सभी का दिल जीत लिया। उनके फैंस तो उनकी इन अदाओ पर घायल ही हुए जा रहे हैं और बस उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं। 
1680158849 338154601 3512103115780501 8806550942113726044 n
सोशल मीडिया पर निमृत कौर अहलूवालिया की ये तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। फैंस लगातर उनसे उनकी शादी को लेकर अपडेट्स मांगते हुए नज़र आ रहे हैं। बता दे कि आखिरी बार एक्ट्रेस को ‘बिग बॉस 16’ में देखा गया था। और अब वह जल्द ही एकता कपूर की फिल्म ‘लव सेक्स और धोखा 2’ में नजर आएंगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।