Neha Dhupia की गलती की वजह से Ananya Panday की खुल गई पोल, Aditya Roy Kapoor को डेट कर रही एक्ट्रेस! - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Neha Dhupia की गलती की वजह से Ananya Panday की खुल गई पोल, Aditya Roy Kapoor को डेट कर रही एक्ट्रेस!

कॉफी विद करण 7 में शो होस्ट करण जौहर ने इस बात का खुलासा किया था कि अनन्या

अनन्या पांडे पिछले कुछ समय से अपने डेटिंग लाइफ को चर्चे में हैं। हाल ही में
एक्ट्रेस का ईशान खट्टर संग ब्रेकअप हुआ है। जिसके बाद से एक्ट्रेस का नाम विजय
देवरकोंडा, कार्तिक आर्यन और आदित्य राय कपूर संग जुड़ चुका है। कॉफी विद करण सीजन
7 में अनन्या अपने लाइगर कोस्टार विजय देवरकोंडा संग पहुंची थी। शो होस्ट करण जौहर
ने अनन्या से उनकी डेटिंग लाइफ पर बहुत से सवाल पूछे थे। एक्ट्रेस ने इसी शो में
आर्यन खान पर क्रश होने की बात भी बताई थी। शो में करण जौहर ने अनन्या से आदित्य
कपूर को लेकर सवाल किया था। जिसे एक्ट्रेस टालती हुई नजर आई थी।

1666251360 94979711 (1)

कॉफी विद करण 7 में शो होस्ट करण जौहर ने इस बात का खुलासा किया था कि अनन्या
और आदित्य राय कपूर के बीच कुछ चल रहा है। हालांकि एक्ट्रेस ने आदित्य को सिर्फ अच्छा
दोस्त बताया था। करण ने शो में बताया था कि दोनों एक पार्टी में साथ में नजर आए
थे। अब एकबार फिर अनन्या औऱ आदित्य एक पार्टी में साथ दिखाई दिए है।

1666251375 kriti sanon diwali party 1200

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन ने कल रात अपने बॉलीवुड फ्रेंड्स के लिए एक दिवाली
पार्टी होस्ट की थी। इस पार्टी में बी-टॉउन के बहुत से सेलेब्स नजर आए।
पार्टी में करण जौहर, नेहा धूपिया, कार्तिक आर्यन,
राजकुमार राव, पत्रलेखा, अंगद बेदी, सोहा अली खान, डेविड धवन, आदित्य राय कपूर और
अनन्या पांडे भी शामिल हुई।

1666251413 638018215530569215

इस पार्टी की फोटोज, वीडियोज सेलेब्स अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर रहे
हैं। एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने पार्टी की एक तस्वीर को इंस्टा स्टोरी पर लगाया है।
फोटो में नेहा, अंगद और कृति नजर आ रही हैं। लेकिन यूजर्स की निगाह बैकग्राउंड में
दिख रहे आदित्य और अनन्या पर जा अटकी। फोटो में दोनों एक दूसरे से बात करते हुए
दिख रहे हैं।

1666251422 whatsapp image 2022 10 20 at 12.29.48 pm

हालांकि दोनों की तस्वीर काफी ब्लर है। अब दोनों की डेटिंग की खबरों में कितनी
सच्चाई है ये तो किसी को नहीं पता। लेकिन अफवाहों के बीच दोनों की ये फोटो देख
फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।