क्या रणबीर कपूर का अपने बच्चे को मीडिया से छिपाकर रखने का है प्लान? बोले मै ज्यादा रिवील नही करता - Punjab Kesari
Girl in a jacket

क्या रणबीर कपूर का अपने बच्चे को मीडिया से छिपाकर रखने का है प्लान? बोले मै ज्यादा रिवील नही करता

बॉलीवुड इंडस्ट्री के न्यूली वेड कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जल्द ही पैरेंट्स बनने वाले हैं। ऐसे

बॉलीवुड इंडस्ट्री के न्यूली वेड कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जल्द ही पैरेंट्स बनने वाले हैं। इन दोनों ने शादी के कुछ महीने बाद ही फैंस को इतनी बड़ी गुड न्यूज़ दे दी। ऐसे मे सब इस जूनियर रणबीर या जूनियर आलिया का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे है। कपल के साथ- साथ इस बेबी के लिए फैंस भी काफी एक्साइटेड हैं। ऐसे मे सबके मन मै तरह- तरह के सवाल उठ रहे है। 
1658402017 ranbir kapoor and alia bhatt
इनमे से एक सवाल ये है कि क्या रणबीर और आलिया अपने बच्चे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करेंगे? या फिर वो भी आज कल चल रहे ट्रेंड की तरह अपने बेबी का चेहरा दुनिया से छिपाने वाले है। ऐसे मे रणबीर से एक इंटरव्यू के दौरान पूछा गया कि वह प्राइवेट इंसान हैं, सोशल मीडिया से दूर रहना पसंद करते हैं तो क्या वह अपने होने वाली बेबी को मीडिया फोटोग्राफर्स या सोशल मीडिया से दूर रखेंगे? तो जानें इस पर शमशेरा स्टार ने क्या जवाब दिया।
1658402165 278420165 1119299831976448 1922286275086598262 n
रणबीर ने कहा, ‘मुझे नहीं पता, अभी मैं वहां तक पहुंचा नहीं। अभी बेबी हो जाए पहले। हम बेबी को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। इसके बाद हम सही फैसला लेंगे और कोशिश करेंगे अपने बेबी को प्रोटेक्ट करें। मैं ये भी समझता हूं कि हम इस इंडस्ट्री का हिस्सा हैं और यहां की कुछ डिमांड होती है। लेकिन मैं पर्सनल लाइफ को ज्यादा रिवील नहीं करता। तो देखते हैं इस बारे में आगे मैं और क्या प्लान करेंगे।’
1658402037 gettyimages 808988976
बता दें कि कुछ दिनों पहले रणबीर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि जब वह आलिया से पहली बार मिले थे और दोनों के बीच प्यार की शुरुआत हुई तभी दोनों ने बेबी को लेकर बात करनी शुरू कर दी थी। दोनों को बच्चे पसंद है और अब इस नई जर्नी के लिए दोनों काफी एक्साइटेड हैं।
1658402048 ranbir kapoor actor age height weight size wife family biography wiki
बता दे, बेबी के आने से पहले रणबीर की 2 बड़ी फिल्में रिलीज हो जाएंगी। शुक्रवार को उनकी फिल्म शमशेरा रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के जरिए रणबीर 4 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने वाले हैं। इसके बाद सितंबर में रणबीर की फिल्म ब्रह्मास्त्र रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के जरिए पहली बार आलिया और रणबीर की जोड़ी बड़े पर्दे पर नजर आएगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।