क्या आप भी Celebrity Style चाहते हैं? Yellow Colour से बनाएं अपने Summer Look को Hot - Punjab Kesari
Girl in a jacket

क्या आप भी Celebrity style चाहते हैं? yellow colour से बनाएं अपने summer look को hot

गर्मियों में येलो रंग से पाएं सेलेब्रिटी जैसा लुक

491437108 18458160994074526 8292905191934769667 n

गर्मी का मौसम आते ही हम सभी ऐसी ड्रेसिंग चाहते हैं जो पहनने में कंफर्टेबल हो और लुक में भी फ्रेशनेस लाए।

330406925 201638159202251 3979608624387207981 n

अब तक वाइट कलर को समर फैशन के लिए बेस्ट माना जाता था, लेकिन अब यह ट्रेंड बदल चुका है। इस बार समर सीजन में येलो कलर ने फैशन की दुनिया में खास जगह बना ली है।

418352927 6411586585607419 5695205500467767626 n

येलो एक ऐसा रंग है जो न केवल ब्राइट दिखता है बल्कि वाइब्रेंट एनर्जी भी देता है। दिन हो या रात, येलो शेड्स को हर मौके पर पहना जा सकता है।

369511337 1024461808915323 8811130315072006384 n

खासतौर पर इन दिनों बटर येलो शेड काफी ट्रेंड में है, जो न्यूट्रल होने के साथ ही बेहद एलिगेंट भी लगता है।

295987448 2433063850177978 5386105570568097440 n

अगर आप वर्किंग वुमन हैं और ऑफिस लुक में स्टाइलिश दिखना चाहती हैं तो आलिया भट्ट के येलो को-ऑर्ड सेट से इंस्पिरेशन लें। यह सेट समर फ्रेंडली भी है और ऑफिस अप्रोप्रियेट भी।

296026066 788961215454571 4260970173288603895 n

इसके साथ आप वाइट, ब्लैक या मैरून कलर का टॉप पहन सकती हैं या फिर येलो वेस्टकोट के साथ लेयरिंग कर सकती हैं। इससे आपका लुक प्रोफेशनल और ट्रेंडी दोनों लगेगा।

449180853 18406761715074526 6059958752706654536 n

अगर आप किसी नाइट पार्टी या कॉकटेल पार्टी के लिए आउटफिट तलाश रही हैं तो नुसरत भरुचा के येलो गाउन या मैक्सी ड्रेस से आइडिया लें। येलो मिडी ड्रेस भी एक बेहतरीन विकल्प है।

449226091 18406761733074526 2998393715383326753 n

ये ड्रेसेज न केवल ग्लैमरस लुक देती हैं बल्कि समर में भी आपको फ्रेश फील कराती हैं। ऐसे आउटफिट्स के साथ आप गोल्डन एक्सेसरीज, रेड लिपस्टिक और हाई हील्स को पेयर करें। चाहें तो जैकेट या श्रग भी एड कर सकती हैं।

329115334 900647307721335 6288230379981857992 n

तो इस समर सीजन अपने वॉर्डरोब में येलो कलर की ड्रेसेज जरूर शामिल करें और बन जाएं फैशन क्वीन!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × three =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।