दिव्या अग्रवाल ने वरुण सूद संग ब्रेकअप पर पहली बात तोड़ी चुप्पी, बोली मुझे गालियां भी पड़ीं - Punjab Kesari
Girl in a jacket

दिव्या अग्रवाल ने वरुण सूद संग ब्रेकअप पर पहली बात तोड़ी चुप्पी, बोली मुझे गालियां भी पड़ीं

दिव्या अग्रवाल और वरुण सूद टीवी दुनिया के सबसे क्यूटेस्ट कपल्स मे से एक थे। लेकिन शायद किस्मत

दिव्या अग्रवाल और वरुण सूद टीवी दुनिया के सबसे क्यूटेस्ट कपल्स मे से एक थे। ये दोनों हमेशा एक दूसरे को सपोर्ट करते नज़र आते थे। चाहे पर्सनली हो या पब्लिकली। दोनों की जोड़ी को देखकर फैंस भी इनपर प्यार लुटाते थे। सभी को ये साथ मे एकदम परफेक्ट लगते थे। वही दिव्या और वरुण ने खुलकर अपने प्यार का इज़हार किया था। 
1657272526 divya agarwal varun soods pictures that reflect their crackling chemistry 162979869340
सभ को लगा ये दोनों कभी अलग नही होंगे। लेकिन शायद किस्मत को कुछ और नही माज़ूर था। दोनों ने अचानक ही ब्रेकअप कर लिया। इनके ब्रेकअप की खबर से फैंस को जोरदार झटका लगा था। मार्च 2022 में कपल ने अपने रास्ते अलग कर लिए थे, जिसकी जानकारी दिव्या ने दी थी। इसकी वजह से उन्होंने काफी ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा था। अब एक्ट्रेस ने इस बारे में बात की है। 
1657272538 divya agarwal and varun sood 02
दिव्या अग्रवाल ने एक इंटरव्यू में बताया कि, जब उन्होंने वरुण के साथ अपने ब्रेकअप की वजह का खुलासा नहीं किया, तो लोग परेशान हो गए और उन्होंने एक्ट्रेस को ट्रोल करना शुरू कर दिया। दिव्या अग्रवाल ने कहा, ‘फैक्ट यह है कि, मैं इस बारे में बात नहीं करना चाहती कि, हम क्यों अलग हुए। इसने कई लोगों को पागल बना दिया, लेकिन कुछ चीजें हैं जो पर्सनल हैं और आप उन्हें अपने पास रखते हैं। मैं देख सकती थी कि, वरुण के साथ कुछ साल बाद चीजें कैसी होंगी, इसलिए एक अच्छे नोट पर इस चैप्टर को खत्म करना बेहतर था, ताकि अच्छी यादें मेरे साथ रहें।’
1657272548 d2a3bce5871fe524223f3c39ce18cad9
दिव्या अग्रवाल का वरुण सूद के साथ ब्रेकअप एक्ट्रेस के लिए सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का कारण बन गया। इस पर एक्ट्रेस ने कहा, ‘मुझे गालियां भी पड़ी थीं, लेकिन मैंने उन्हें इग्रोर किया।’
1657272562 09221397d1abef73cd33785f7a66040836352
दिव्या अग्रवाल और वरण सूद की पहली मुलाकात एमटीवी शो ऐस ऑफ स्पेस मे हुई थी। दोनों ने करीब 3 सालों तक एक-दूसरे को डेट किया था। दोनों ने कहा था कि, वे घर खरीदने के बाद शादी कर लेंगे। ‘बिग बॉस ओटीटी’ की विनर बनने के बाद दिव्या ने कथित रूप से एक घर भी खरीदा था और लोग उनकी शादी का अनुमान लगाने लगे थे, लेकिन उससे पहले ही वे अलग हो गए थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।