'तारक मेहता...' में वापस लौटी सबकी फेवरेट 'दया भाभी', बेटी के लिए लिया था ब्रेक - Punjab Kesari
Girl in a jacket

‘तारक मेहता…’ में वापस लौटी सबकी फेवरेट ‘दया भाभी’, बेटी के लिए लिया था ब्रेक

NULL

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के फैंस के लिए ये बड़ी खुशखबरी है क्योंकि शो में सबकी फेवरेट दया भाभी फिर से लौट आयी है। आपको बता दें इस शो की लीड एक्ट्रेस दिशा वकानी जो दया भाभी का किरदार निभाती है उन्होंने प्रेगनेंसी के चलते इस शो से करीब 4 महीने की छुट्टी ली हुई थी।

disha vakaniआपको बता दें की दिशा ने इस शो के लिए लास्ट एपिसोड बीते साल सितम्बर में शूट किया था। सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है की दिशा मार्च से शो में एक बार फिर से नजर आएँगी। उन्होंने नवंबर, 2017 में बेटी को जन्म दिया और मार्च तक उनकी बेटी 4 महीने की हो जाएगी।

disha vakaniदिशा अपने काम को लेकर कितनी कमिटिड है इस बात का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते है की प्रेग्नेंट होने के दौरान भी वो शूटिंग करती थी।

disha vakaniदिशा वकानी को उनकी फॅमिली से इस दौरान पूरा सपोर्ट मिला और जब वो शूटिंग कर रही होती थी पूरे समय उनकी सास सेट पर मौजूद होती थी। दिशा ने 24 नवंबर 2015 को दिशा ने मयूर पाडिया से शादी की थी।

disha vakaniखास बात है की दिशा के पति टीवी जगत से नहीं है बल्कि वो मुंबई में चार्टेड अकाउंटेंट है। आपको बता दें दिशा साल 2008 से लगातार हिट टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा से जुडी हुई है।

disha vakaniदिशा का जन्म 17 सितंबर 1978 को अहमदाबाद, गुजरात में हुआ था, लेकिन वे भावनगर में पली-बढ़ी हैं। दिशा को अभिनय के प्रति लगाव स्कूल के दिनों से ही है। साल 2004 में उन्होंने ‘खिचड़ी’ शो से अपने टीवी करियर की शुरुआत की थी जिसके बाद उन्होंने पीछे मुड़ के नहीं देखा।

disha vakaniदिशा टेलीविज़न के अलावा कुछ बॉलीवुड फ़िल्में ‘कमसिन : द अनटच्ड’ (1997), ‘फूल और आग’ (1999), ‘देवदास’ (2002), ‘मंगल पांडे : द राइजिंग’ (2005), ‘सी कंपनी’ (2008) और ‘जोधा अकबर’ (2008) भी कर चुकी है। उनके फैंस उन्हें दोबारा शो पर देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे है और अब ये इंतजार जल्द ही पूरा होने वाला है।

24X7  नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहाँ क्लिक करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।