दिशा पटानी के जबरदस्त डांस मूव्स देख फैंस हुए हैरान, बार-बार देखा जा रहा Video - Punjab Kesari
Girl in a jacket

दिशा पटानी के जबरदस्त डांस मूव्स देख फैंस हुए हैरान, बार-बार देखा जा रहा Video

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी का यह डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपनी फोटोज और वीडियो फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टागाम पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें वो शानदार डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है और उनके वीडियो पर फैंस के काफी रिएक्शन आ रहे हैं।
1611399127 dishapatani1200
दिशा पाटनी ने शुक्रवार को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। जिसमें वो एक अंग्रेजी गाने पर डांस कर दिख रही हैं। वीडियो में वो येलो कलर के स्वेटर और वाइट कलर की ट्रैक पैंट में नजर आ रही हैं। वीडियो में उनके साथ दो लोग भी डांस करते नजर आ रहे हैं। दिशा ने वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा है: “जस्ट चिलिंग.” दिशा के इस डांस वीडियो को आलिशा बेहूरा ने कोरियोग्राफ किया है। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने खुद ही दी है।

दिशा सोशल मीडिया पर अपने फैंस के बीच काफी पॉपुलर हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 41 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, उनकी इस वीडियो को अब तक 7 लाख से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। बता दें एक्ट्रेस दिशा पाटनी अपनी फिटनेस का काफी ध्यान रखती हैं और अक्सर जिम में वर्कआउट करते हुए वीडियो, फोटोज सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।

बता दें कि दिशा पटानी हाल ही में मालदीव छुट्टियां बिताने गई थीं। उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रही थीं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।