एकता कपूर के नए शो को Disha Parmar ने मारी लात, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान - Punjab Kesari
Girl in a jacket

एकता कपूर के नए शो को Disha Parmar ने मारी लात, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि, दिशा ने शो को करने से मना कर दिया है। दिशा परमार

टीवी एक्टर दिशा परमार पिछले कुछ वक्त से लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। सोनी के पॉपुलर शो ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ में दिशा को प्रिया के किरदार में दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इस शो में आने के बाद दिशा की पॉपुलैरिटी पहले बढ़ गई थी। हालांकि, अब एक्ट्रेस ने शो ‘बड़े अच्छे लगते हैं 2’ में जनरेशन गैप आने के कारण छोड दिया है। 
1680952817 326768542 852965942453387 9066913071113150728 n
इसके बाद ऐसी खबरें सामने आई थी कि दिशा परमार काम मांगने के लिए एक बार फिर एकता कपूर के पास जा पहुंची थी। एकता कपूर जल्द ही एक नया शो लेकर आ रही है जिसके लिए वो पिछले काफी टाइम से लीड एक्ट्रेस की तलाश कर रही थीं। बालाजी के साथ काम करने के लिए हर एक्ट्रेस बेकरार रहती हैं। 
1680952839 ekta kapoor we probably are the most dysfunctional functional family 001
ऐसे में एकता के नए शो में लीड हीरोइन के रोल के लिए दिशा परमार नहीं बल्कि ये रिश्ता क्या कहलाता फेम शिवांगी जोशी ने भी इस रोल के लिए एकता कपूर को अपरोच किया था। मगर अब इसी बीच खबर सामने आ रही है कि दिशा परमार ने एक बार फिर एकता कपूर के शो से अपने हाथ पीछे खीच लिए हैं।
1680952856 333161483 5891533587568717 8384355011696205692 n
दरअसल, एकता कपूर के शो में जिस कैरेक्टर के लिए दिशा और शिवांगी कोशिश कर रही है वो एक ग्राउंड जर्नलिस्ट का है। मगर खबरें है कि दिशा ने इस शो को करने से मना कर दिया है। इस मामले में एक्ट्रेस का कहना है कि “कुछ निजी कारणों की वजह से मैं अब यह शो नहीं कर रही हूं।” दिशा के पीछे हटने के बाद ये कहा जा रहा है कि अब ये रोल शिवांगी के हाथ लग गया है।
1680952868 333673671 514249424204739 1849240731487324195 n
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एकता कपूर के अपकमिंग शो से टीवी के मशहूर एक्टर कुशाल टंडन छोटे पर्द पर वापसी करने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि एकता ने अपने नए शो के लिए कुशाल टंडन को लीड रोल में कास्ट किया है। कुशाल से पहले मोहसिन खान का नाम भी इस शो के लिए सामने आ रहा था। ऐसे में कुशाल और शिवांगी की जोडी पहली बार स्क्रीन पर साथ में नजर आएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

6 + twenty =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।