Dipika-Shoaib का नया आशियाना बनकर हुआ तैयार, बेटे रुहान संग नए 'शोएका हाउस' की दिखाई झलक - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Dipika-Shoaib का नया आशियाना बनकर हुआ तैयार, बेटे रुहान संग नए ‘शोएका हाउस’ की दिखाई झलक

छोटे परदे की बेहद खूबसूरत जोड़ी दीपिका कक्कर और शोएब इब्राहिम इन दिनों अपने प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपने पर्सनल लाइफ पर फोकस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। दरअसल दोनों ही कपल इस वक़्त अपने पैरेंटहुड को एन्जॉय करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसी के साथ कपल अपने यूट्यूब व्लॉग पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। जहां वो अपने फैंस को अपनी लाइफ से जुडी हर छोटी से छोटी अपडेट शेयर करते रहते हैं। ऐसे में अपने लेटेस्ट व्लॉग में शोएब और दीपिका ने अपने ‘शोएका हाउस’ की एक खास झलक दिखाई हैं। जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

image 7856307

दरअसल हाल ही में दीपिका और शोएब ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर की हैं। जिसमें ये दोनों ही कपल अपने घर की कुछ खास झलक दिखा रहे हैं। बता दे की कपल का वर्षों पुराना सपना पूरा हो गया है। कपल के सपनों का आशियाना बनकर तैयार हो गया है, जिसकी एक झलक उन्होंने हाल ही अपने फैंस को दिखाई है, साथ ही उन्होंने ये भी बताया है कि उन्होंने अपने इस सपनों के घर का क्या नाम रखा है।

बता दे की कपल ने हाल ही में अपने बेटे रुहान को दुनिया से रूबरू कराया हैं। जहां अपने सपनों के घर की झलक दिखाते हुए भी कपल ने अपने बेटे रुहान की मस्ती भरे कुछ पल को साझा किया हैं। इसी के साथ दीपिका और शोएब ने अपने फैंस को एक और सरप्राइज दे दिया हैं। जहां कपल ने अपने नए आशियाना का नाम अपने फैंस के दिए हुए नाम ‘शोएका’ पर रखा है, बता दे की कपल को ये नाम उनके फैंस ने दिया है।

image 5152376

बता दे की इस वीडियो में दीपिका बताते हुए रो पड़ीं कि शोएब और उन्होंने सालों की कड़ी मेहनत के बाद अपना ये सपना पूरा किया है। दीपिका ने ये भी बताया कि उनका और शोएब का हमेशा से सपना था कि बड़ा घर हो, ज्यादा स्पेस हो और अच्छा इंटीरियर हो।

image 3919407

फाइनली सपना पूरा हुआ। वही शोएब और दीपिका की इस वीडियो को अब फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। साथ ही जमकर प्यार भी बरसा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − eleven =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।