बॉलीवुड इंडस्ट्री में इन दिनों पेरेंटहुड का दौर चला हुआ हैं। जहां इंडस्ट्री के अधिकांश कपल इस फेज को एन्जॉय करते नजर आ रहे हैं। इन्ही कपल की लिस्ट में एक नाम दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम का भी हैं। जिन्होंने 21 जून 2023 को बेहद ही प्यारे से बेटे को जन्म दिया था। हालांकि ये प्रीमैच्योर डिलीवरी थी जिसके कारन काफी दिनों तक दीपिका और बच्चे को डॉक्टर के निगरानी में ही रखा गया था। ऐसे में अब दीपिका और शोएब को एक क्लिनिक के बाहर स्पॉट किया गया हैं। जिसकी तस्वीरें अब जमकर वायरल हो रही हैं।
दरअसल दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम को मुंबई में एक वुमेन क्लिनिक के बाहर स्पॉट किया गया। इस दौरान शोएब ने अपने क्यूट बेटे को गोद में उठाया हुआ था। दीपिका कक्कड़ ने अब तक अपने बेटे की झलक फैंस को नहीं दिखाई है और इस बार भी कपल ने अपने बेटे को पूरी तरह कवर करके रखा। पैपराजी के कैमरे में दीपिका के बेटे का चेहरा कैद नहीं हुआ।
वही इस दौरान दीपिका भी काफी सिंपल लुक में नजर आई। जहां एक्ट्रेस ने पिंक कलर की लॉन्ग कुर्ती और व्हाइट प्लाजो कैरी किया किया। नोमेकअप लुक में दीपिका काफी अक्ट्रैक्टिव लगीं।
बता दे की हाल ही में दीपिका ने अपने बेटे के नाम का भी ऐलान किया था। जहां दीपिका और शोएब बेटे का नाम रुहान रखा हैं। हालांकि इस नाम को लेकर भी कई ट्रोलर्स दीपिका और शोएब को ट्रोल करते नजर दिखे थे।
दीपिका और शोएब की बात करें तो दोनों इंडस्ट्री के फेमस कपल हैं। दोनों ने साथ में शो ससुराल सिमर का में काम किया था। इसी शो के दौरान दोनों को प्यार हो गया था, 22 फरवरी 2018 को कपल ने निकाह किया था। बता दे की दीपिका शादी के 5 साल बाद मां बनी हैं।