Dipika Kakar ने बेबी रूहान संग सेलिब्रेट किया पहला बर्थडे, वायरल हुई क्यूट तस्वीरें - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Dipika Kakar ने बेबी रूहान संग सेलिब्रेट किया पहला बर्थडे, वायरल हुई क्यूट तस्वीरें

छोटे परदे की फेवरेट बहु कही जाने वाली दीपिका कक्कर इन दिनों काम से दूर अपने पर्सनल लाइफ

छोटे परदे की फेवरेट बहु कही जाने वाली दीपिका कक्कर इन दिनों काम से दूर अपने पर्सनल लाइफ पर फोकस करती दिख रही है। दरअसल दीपिका हाल ही में मां बनी हैं। ऐसे में दीपिका इस वक़्त अपना सारा समय अपने बेटे के साथ बिता रही हैं। दीपिका और शोएब सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। जहां वो अपने फैंस के लिए अपनी लाइफ से जुडी हर छोटी से छोटी अपडेट शेयर करते हुए देखे जाते हैं। ऐसे में दीपिका ने हाल ही में अपना 37वां बर्थडे सेलिब्रेट किया है। जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। 
1691316301 335764268 3337086249886061 6320444368394205440 n
दरअसल अदाकारा ने अपना 37वां बर्थडे अपने बेटे रूहान इब्राहिम के साथ मनाया है। जिसकी पहली झलक शोएब ने सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया हैं। तस्वीर में अदाकारा दीपिका कक्कड़ अपने बेटे रूहान को हाथों में थामे बर्थडे सेलिब्रेट करती दिखीं। इस प्यारी तस्वीर के साथ शोएब इब्राहिम ने अपनी बेगम को बर्थडे विश भी किया है। वही अब दीपिका के इस क्यूट से तस्वीर को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा हैं। 
1691316329 364950793 610295134545277 986477056652709486 n
बता दे की दीपिका कक्कड़ के बेटे बेबी रूहान का जन्म प्री-मैच्योर हुआ था। डिलीवरी डेट के एक महीने पहले ही दीपिका ने बेटे को जन्म दे दिया था। जिसकी वजह से बच्चे को कई दिनों तक सीसा में रखा गया था। साथ ही दीपिका को भी कई दिनों तक हॉस्पिटल में एडमिट रहना पड़ा था। दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर बेटे के आने की खबर फैंस को दी थी। बाद में बेबी रूहान के साथ अदाकारा दीपिका कक्कड़ को अस्पताल से पूरे 20 दिन बाद छुट्टी मिली थी। 
1691316345 356420593 766710081610906 2028840393670928598 n
वही बच्चे को घर लाने के बाद शोएब और दीपिका ने खुद अपने बच्चे के नाम की घोषणा की थी। जिसे सुनने के बाद फैंस ने काफी ज्यादा प्यार भी दिया था। 
1691316382 362403482 2580861435401582 5562899303875918310 n
बता दे की दीपिका और शोएब यूट्यूब पर अपने व्लॉग के जरिये अपने फैंस को पल-पल का अपडेट देते रहते हैं। वही फैंस भी इन दोनों ही कपल के व्लॉग को काफी ज्यादा पसंद करते हैं। यही कारन हैं की कपल द्वारा कोई भी वीडियो अपलोड करते के साथ ही उसपर लाखों की संख्या में व्यूज चले जाते हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।