रामानंद सागर की ‘रामायण’ ने लोगों पर जो अपना जादू चलाया है वो आज तक नहीं उतरा। लोग आज भी रामायण को उतना ही पसंद करते हैं जितना सालों पहले किया करते थे। साथ ही इस शो के सभी कलाकार को दर्शको से अभी तक वहीं प्यार मिलता आ रहा है जो उन्हें रामायण के टेलीकास्ट के दौरान मिला था। माता सीता और प्रभु राम के अवतार में अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया ने फैंस के मन पर ऐसी छाप छोड़ी है लोग दोनों को असल में राम और सीता मानने लगे।
वहीं, कोरोना काल में एक बार फिर इस शो को देखने का मौका मिला, जिसको अब 3 साल पूरे हो चुके हैं। इसी खुशी के मौके पर एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया ने एक पोस्ट के जरिए माता सीता के किरदार में फिर अपने फैंस को दर्शन दिए हैं। दरअसल, दीपिका ने टीवी पर रामायण के दूसरे प्रसारण के 3 साल पूरे होने पर अपना वीडियो इंस्टग्राम पर शेयर किया।
इस वायरल वीडियो में एक्ट्रेस माता सीता के किरदार में नजर आ रही हैं। 57 साल की उम्र में भी दीपिका माता सीता बनकर काफी खूबसूरत लग रही हैं। उन्हें इस रोल में फिर से देखकर फैंस उनके मां सीता वाले किरदार में खोए नज़र आ रहे हैं।
एक्ट्रेस के इस वीडियो पर उनके फैंस ने खूब प्यार लुटाया है। दीपिका चिखलिया का ये वीडियो फिलहाल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कमेंट सेक्शन में फैंस उनपर दिल खोलकर अपना प्यार बरसाते दिख रहे हैं। इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘वो पूराने दिन याद आ गए आपको देखकर… सच में जब बचपन में ये देखते थे ना तो रोने लग जाते थे आपको देखकर।’ तो किसी ने कमेंट किया, ‘सुबह-सुबह दर्शन हो गए आपके।’
एक फैंस ने कमेंट किया, ‘अभी भी उतनी ही सुन्दर लगती हैं आप।’ वहीं, एक यूज़र बोलै, ‘मां भले मैनें कभी भगवान के असली सवरूप को नहीं देखा, लेकिन आपको देखकर मै धन्य हो जाता हूं, लगता है कि मुझे भगवान सीता मां के दर्शन हो गए प्रणाम मां जी।’ अब कुछ तरह से लोगों अपना प्यार रामायण की सीता पर लुटाते दिख रहे हैं।