Madhuri Dixit थीं इस ब्लॉकबस्टर फिल्म के लिए पहली पसंद, मगर चमक गई Manisha Koirala की किस्मत - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Madhuri Dixit थीं इस ब्लॉकबस्टर फिल्म के लिए पहली पसंद, मगर चमक गई Manisha Koirala की किस्मत

माधुरी दीक्षित ने एक ऐसी फिल्म को करने से मना कर दिया था, जिसने मनीषा कोइराला को रातों

बॉलीवुड में ऐसा काफी बार देखा जाता है कि फिल्म किसी और स्टार को ऑफर होती है लेकिन जब तक फिल्म फ्लोर पर आती है, तब तक पूरी स्टारकास्ट ही बदल जाती है। कभी-कभी ऐसा भी होता है कि बॉलीवुड स्टार्स किसी फिल्म को करने से मना कर देते हैं और वो बाद में सुपरहिट साबित होती है। कुछ स्टार्स डेट न होने की वजह से फिल्म करने से मना करते हैं तो कुछ किन्हीं और वजहों से फिल्म का हिस्सा नहीं बन पाते हैं।
1687863373 351737783 760531385857930 8297000765469259656 n
ऐसी एक फिल्म को हिंदी सिनेमा की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने भी ठुकराया था, जिसने रातोंरात मनीषा कोइराला को स्टार बना दिया था। तो चलिए बता दें कि हम बात कर रहे हैं विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म 1942: ए लव स्टोरी की। इस फिल्म में अनिल कपूर, मनीषा कोइराला और जैकी श्रॉफ लीड रोल में थे।
1687863388 338364594 176948801852259 1141969606778067877 n
इस फिल्म के लिए विधु विनोद चोपड़ा की पहली पसंद माधुरी दीक्षित थी। स्वतंत्रता के पहले की पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म में विधु विनोद चोपड़ा आमिर खान और माधुरी दीक्षित की जोड़ी को कास्ट करना चाहते थे। इस फिल्म से दो साल पहले आमिर और माधुरी स्टारर दिल आई थी। दिल को दर्शकों ने बहुत पसंद किया था और इसी मैजिक को विनोद फिर से क्रिएट करना चाहते थे।
1687863487 anil kapoor
मगर आमिर और माधुरी दोनों के पास इस फिल्म के लिए डेट्स नहीं थे। उस समय मनीषा फिल्म इंडस्ट्री में नई थी और उन्होंने इस फिल्म के लिए ऑडिशन दिया था, लेकिन वह फेल हो गई थीं। लेकिन माधुरी के मना करने के बाद  विधु विनोद चोपड़ा ने मनीषा और अनिल को फिल्म में ले लिया। इस फिल्म में अनिल और मनीषा की जोड़ी को दर्शोकों खूब पसंद किया था।
बता दें कि ये फिल्म बतौर म्यूजिक कंपोजर आर डी बर्मन की आखिरी फिल्म भी थी। इस फिल्म का गाना ‘एक लड़की को देखा’ आज भी पॉपुलर है। इस गाने ने उस समय सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे और आज भी लोगों को इस गाने के बोल मुंह जुबानी याद हैं। एक इंटरव्यू में विधु विनोद चोपड़ा ने खुलासा किया था कि ‘एक लड़की को देखा’ गाना माधुरी को दिमाग में रख कर लिखा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।