क्या सच में Rashmika Mandanna की मैनेजर ने की थी लाखों की चोरी? एक्ट्रेस ने जारी किया बयान - Punjab Kesari
Girl in a jacket

क्या सच में Rashmika Mandanna की मैनेजर ने की थी लाखों की चोरी? एक्ट्रेस ने जारी किया बयान

इंडिया की क्रश कही जाने वाली रश्मिका मंदाना इन दिनों खूब सुर्ख़ियों में बनी हुई हैं। दरअसल रश्मिका

इंडिया की क्रश कही जाने वाली रश्मिका मंदाना इन दिनों खूब सुर्ख़ियों में बनी हुई हैं। दरअसल रश्मिका की जल्द ही बॉलीवुड के सवारियां कहे जाने वाले रणबीर कपूर के साथ फिल्म एनिमल रिलीज होने वाली हैं। जिसका फैंस लम्बे वक़्त से इंतजार कर रहे थे। दरअसल हाल ही में एक्ट्रेस को लेकर एक शॉकिंग खबर सामने आई थी। जहां  कहा जा रहा था की उनकी मैनेजर ने उनके साथ 80 लाख रुपए की धोखाधड़ी की है। ऐसी में अब इस मामले पर खुद रश्मिका अपनी चुप्पी तोड़ती नजर आए हैं। 
1687500763 328676490 636614724970045 7079929330410753700 n
दअरसल अब इन सारी बातों पर रश्मिका का कहना है कि ये सभी अफवाहें हैं और इनपर विश्वास नहीं किया जाना चाहिए। कुछ दिनों से चल रही रश्मिका मंदाना और उनके मैनेजर के बीच हुई खटपट की खबरों के बाद अब इस पूरे मामले पर रश्मिका मंदाना ने अपनी चुप्पी तोड़ दी है। 
1687500785 348466449 636865097939523 6152967778751768232 n
1687500953 e1fb8e6eb8993f1c24a5ef94c5572d271687488997974742 original
एक्ट्रेस की टीम ने बयान जारी करते हुए कहा, ‘रश्मिका मंदाना और उनके मैनेजर ने हाल ही में अलग होने की घोषणा की है! वहां उन्होंने अपने अलगाव के बारे में चल रही कई रिपोर्टों को संबोधित किया। एक आधिकारिक स्पष्टीकरण में रश्मिका और उनके मैनेजर दोनों ने ये बताया कि उनके बीच कोई दुश्मनी नहीं है और उनके जाने से जुड़ी अफवाहों का खंडन भी किया.’
1687500877 322450595 1131790310820923 2556275150157347192 n
इस बयान के जारी होने के बाद उम्मीद है कि उनके और उनके मैनेजर के मतभेद के चलते अलग होने की अफवाहों पर अब विराम लग जाएगा। वहीं रश्मिका की टीम ने भी इस बात की जानकारी दे दी है। वर्कफ्रंट की बात करें तो रश्मिका मंदाना इन दिनों रणबीर कपूर के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म एनिमल में बिजी है। हाल ही में मेकर्स ने फिल्म का प्री-टीजर भी रिलीज किया था, जिसे ऑडियंस ने काफी पसंद किया। 
1687501192 355063015 283658384217269 5945528875740103298 n
फिल्म के सेट से भी रणबीर और रश्मिका की कई फोटोज वायरल हो चुकी हैं। साथ ही हाल ही में 50 सेकेंड का टीजर रिलीज हुआ था। जिसमे रणबीर खूंखार अंदाज में दिख रहे थे। टीजर की शुरुआत रणबीर एक झुंड के साथ लड़ाई करते नजर आ रहे है। 
1687500930 355136869 969206510988370 7008029548814260508 n
प्री-टीजर वीडियो में रणबीर कपूर लंबे बाल, घनी दाढ़ी, चेहरे पर चोट के निशान भी नजर आए। बता दे की स्क्रीन पर पहली बार दर्शकों को रणबीर अपर रश्मिका की जोड़ी देखने को मिलेगी। जिसको लेकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड भी हैं। इसके साथ ही काफी लम्बे वक़्त से इस फिल्म की शूटिंग चल रही थी। ऐसे में संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बन रही यह फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।