Bade Achhe Lagte Hain 3 में अपनी वापसी पर Nakuul Mehta ने लगाई मुहर, फैंस बोले- किंग इज बैक - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Bade Achhe Lagte Hain 3 में अपनी वापसी पर Nakuul Mehta ने लगाई मुहर, फैंस बोले- किंग इज बैक

अजय देवगन एक बार फिर हॉरर-थ्रिलर फिल्म के जौनर में लौटने की तैयारी में हैं। खबर है कि

टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर नकुल मेहता किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। एक्टर ने अपनी दमदार एक्टिंग के दम पर छोटे पर्दे पर अपनी अलग पहचान बनाई है। नकुल सोशल मीडिया पर अच्छी खासी फैन फॉलोइंग रखते हैं। एकता कपूर के फेमस शो बड़े अच्छे लगते हैं 2 में नकुल ने राम कपूर के किरादर को इतनी बखूबी निभाया था कि उनके शो छोड़े के फैसले ने फैंस को हैरान कर दिया था।
1683963460 310631046 504241544894184 4634344876053032305 n
राम कपूर के रोल से नकुल ने खूब पॉपुलैरिटी हासिल की थी। प्रिया का किरदार एक्ट्रेस दिशा परमार ने निभाया था। दोनों की केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत  लिया था। फैंस के बीच उनकी पॉपुलैरिटी को देखते हुए अब खबरें है कि दिशा और नकुल दोनों ही बड़े अच्छे लगते हैं 3 में एक बार फिर वापसी करने जा रहे हैं। इन खबरों पर नकुल ने रिएक्ट किया है और इन खबरों की सच्चाई भी बताई है।

बड़े अच्छे लगते हैं 3 में वापसी की खबरों के बीच 12 मई 2023 को नकुल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक तस्वीर नोट साझा किया। नोट में लिखा, “जब कोई खिलाड़ी अपनी रिटायर्ड जर्सी को वापस लेने के लिए वापस आता है, तो उसे क्या कहा जाता है?” उन्होंने इसे दिल वाले इमोजी के साथ कैप्शन दिया है। नकुल की इस पोस्ट के सामने आते ही फैंस खुशी से झूम उठे हैं और उन्हें बधाई दे रहे हैं।
1683963499 article 2023513210023336153000
नकुल की इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में उनके दोस्तों और फैंस के कमेंट की बाढ़ आ गई। नकुल मेहता के दोस्त कुणाल जय सिंह ने लिखा, “वाह राम वापस आ गया है!” करणवीर बोहरा ने लिखा, “इसे कहते हैं द किंग इज बैक… हालांकि मैं रिटायर नहीं हुआ, लेकिन हां, जर्सी वापस पाने का समय आ गया है।” एक अन्य यूजर ने कॉमेंट में लिखा, बड़े ही ज्यादा अच्छे लगते हैं। तो एक ने पूछा, क्या ये आपकी कंफर्मेशन हैं।
1683963470 312082037 902241301184671 7110934275445401842 n
‘बड़े अच्छे लगते हैं’ का दूसरा सीजन नकुल मेहता की वजह से सुपरहिट रहा और उन्होंने राम कपूर के किरदार को एक नया जीवन दिया, जिसे पहले अभिनेता राम कपूर ने निभाया था। ये बात बहुत कम ही लोग जानते हैं कि इस शो के लिए नकुल मेहता ने उन्होंने प्रति एपिसोड 90,000 रुपए चार्ज किया था। इस शो में नकुल सबसे ज्यादा भुगतान पाने वाले सेलिब्रिटी थे। तीसरे सीजन में राम के किरदार में नकुल को देखने के लिए फैंस काफी बेताब हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।