क्या शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं आलिया भट्ट? बहन शाहीन भट्ट ने किया ये बड़ा खुलासा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

क्या शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं आलिया भट्ट? बहन शाहीन भट्ट ने किया ये बड़ा खुलासा

बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत अदाकारा आलिया भट्ट आए दिन चर्चा का विषय बनी रहती हैं।वही आलिया इन दिनों

बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत अदाकारा आलिया भट्ट आए दिन चर्चा का विषय बनी रहती हैं। एक्ट्रेस कभी अपने प्रोफेसनल लाइफ को लेकर तो कभी अपने पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। वही आलिया इन दिनों अपना प्रेगनेंसी फेज एन्जॉय कर रही हैं। इसके साथ ही आलिया के प्रेगनेंसी को लेकर भी कई सारे सवाल खड़े किये जा रहे हैं। शादी के बाद इतनी जल्दी प्रेगनेंसी को लेकर कई लोग का ये कहना हैं की आलिया शादी के पहले से ही प्रेग्नेंट हैं। वही अब इन सारे विवादों पर उनकी बहन शाहीन भट्ट ने ऐसा कहने वालों को ये करारा जवाब देकर बोलती बंद करा दी हैं। 
1665730560 309979028 799013054742703 6736930885888470389 n
दरअसल शाहीन भट्ट ने सोशल मीडिया पर आलिया को शादी से पहले प्रग्नेंट होने पर ट्रोल करने वालों को काफी खरी-खोटी सुनाई है। एक लेटेस्ट इंटव्यू में, शाहीन भट्ट ने उन लोगों के बारे में भी बात की जो ये सोच रहे थे कि मां बनने के बाद आलिया अपना काम रोक देंगी। एक मीडिया ग्रुप से बात करते हुए शाहीन ने कहा, “मैं उसके (आलिया) के लिए नहीं बोलूंगी क्योंकि यह उसकी अपनी जर्नी है उसने जो कुछ भी इंटरनल रूप से निपटाया है वह पूरी तरह से उसकी जर्नी है। 
1665730538 alia bhatt shaheen bhatt pics
ऐसा कहने के बाद, आप वास्तव में कभी भी सभी को खुश नहीं कर सकते. वहां हमेशा एक या दो नेगेटिव कमेंट चलते रहेंगे और मुझे लगता है कि लोगों की नजरों में रहते हुए, हम सभी को यह प्रैक्टिस है कि किस पर ध्यान देना है और किस पर ध्यान नहीं देना है.” शाहीन ने यह भी कहा, “इस लिहाज से यह हमारे परिवार के लिए एक शानदार साल रहा है. पिछले एक साल में इसमें जबरदस्त इजाफा हुआ है। और अब ज्यादा खुशी आने वाली हैं और मैं इसके लिए काफी एक्साइटेड भी हूं.”
1665730580 310506443 3268660963376065 8281318918846338170 n
वही लम्बे समय से एक दूसरे को डेट करने के बाद 14 अप्रैल 2022 को आलिया और रणवीर हमेशा के लिए के हो गए थे।वही हाल ही में आलिया ने अपने बेबी शॉवर की तस्वीर अपलोड की थी जहां आलिया येलो कलर की अनारकली सूट में बेहद प्यारी लग रही थी।
1665730598 310531343 1211969869351498 6999048374713209396 n
 वही इस दौरान कपूर खानदान के कई सदस्य भी मौजूद थे। वही इस दौरान आलिया ने रणवीर के साथ भी तस्वीरें शेयर की थी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।