कई हिट फ़िल्में देने के बावजूद गुमनामी का जीवन बिता रही है ये 5 अभिनेत्रियां - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कई हिट फ़िल्में देने के बावजूद गुमनामी का जीवन बिता रही है ये 5 अभिनेत्रियां

कुछ अभिनेत्रियां ऐसी भी है जिन्होंने अपने करियर में हिट फ़िल्में दी है और काफी सुर्खियां हासिल की

बॉलीवुड अभिनेत्रियों का करियर अभिनेताओं की तुलना में कम माना जाता है पर माधुरी दीक्षित, शिल्पा शेट्टी , जूही चावला जैसे कई ऐसे नाम है जो अब भी दर्शकों की पसंद है। कुछ अभिनेत्रियां ऐसी भी है जिन्होंने अपने करियर में हिट फ़िल्में दी है और काफी सुर्खियां हासिल की पर अब ये गुमनामी में जिंदगी बिता रही है। आईये नजर डालते है इस लिस्ट पर :
अनु अग्रवाल

1575202582 80
महेश भट्ट की फिल्म आशिकी से रातों-रात स्टार बनने वाली एक्ट्रेस अनु अग्रवाल आज इंडस्ट्री से दूर गुमनामी में जी रही है। एक एक्सीडेंट में इन्होने अपनी याददाश्त खो दी थी और इसके बाद उनका फ़िल्मी करियर खत्म हो गया। 
ममता कुलकर्णी

1575202593 81
ममता कुलकर्णी ने भले ही कुछ ही फिल्मों में काम किया पर उनके छोटे से फ़िल्मी करियर में उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी। अपने करियर में कई हिट फ़िल्में देने वाली ममता कुलकर्णी आज बॉलीवुड से दूर गुमनामी की जिंदगी बिता रही है। 
संदली सिन्हा

1575202606 82
फिल्म तुम बिन से पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस संदली सिन्हा ने अपने करियर में पिंजर, अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों जैसी फिल्मों में काम किया है पर उन्हें सफलता हासिल नहीं हुई। करियर न चल पाने के बाद संदली ने बॉलीवुड से किनारा कर लिया ओर अब अपने परिवार के साथ आम जिंदगी बिता रही है।  
नम्रता शिरोडकर

1575202612 83
वास्तव, पुकार, जब प्यार किसी से होता है जैसी फिल्मों से लाइमलाइट में आने वाली एक्ट्रेस नम्रता शिरोडकर ने साल 2004 में बॉलीवुड से दूरी बना ली। साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू से शादी करने के बाद वो सिर्फ अपनी फॅमिली पर ही फोकस कर रही है। 
प्रिया गिल

1575202618 85
फिल्म ‘सिर्फ तुम’ से कामयाबी हासिल करने वाली प्रिया गिल का फ़िल्मी करियर सिर्फ 5 साल में खत्म हो गया। हिट फ़िल्में देने के बावजूद प्रिया गिल आज इंडस्ट्री से दूर है और गुमनामी की जिंदगी बिता रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।