इतने अमीर होने के बाद भी इस वजह से गैलेक्सी अपार्टमेंट नहीं छोड़ पा रहे सलमान खान - Punjab Kesari
Girl in a jacket

इतने अमीर होने के बाद भी इस वजह से गैलेक्सी अपार्टमेंट नहीं छोड़ पा रहे सलमान खान

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान आज अपना 57वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं।भाईजान के बर्थडे के मौके पर

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान आज अपना 57वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। वही भाईजान के बर्थडे के मौके पर बॉलीवुड में जश्न का माहौल देखने को मिल रहा हैं। देर रात भाईजान ने अपने बर्थडे का बड़ा ही शानदार पार्टी दिया था जिसमे बॉलीवुड के किंग खान शहरुख खान सहित कई सितारे शामिल हुए थे। लेकिन क्या कभी आपने ऐसा सोचा है की इतने पैसे कमाने वाले सलमान आखिर गैलेक्सी अपार्टमेंट में ही क्यों रहते हैं।  
1672120146 310731449 561387472454265 5360125152976655195 n
दरअसल सलमान खान को देखने के बाद ऐसा लगता है जैसे की भाईजान कितने आलीशान से बंगले में रहते होंगे। लेकिन आपको बता दे की भाईजान का गैलेक्सी शाहरुख की ‘मन्नत’ और अमिताभ के ‘जलसा’ की तरह बिलकुल नहीं हैं। लेकिन इसके बावजूद सलमान गैलेक्सी अपार्टमेंट को छोड़ कही भी और शिफ्ट नहीं होना चाहते हैं। भाईजान ऐसा क्यों चाहते है इसका खुलासा भी खुद सलमान ने ही किया था। 

दरअसल अपने एक पुराने इंटरव्यू में सलमान ने इस बात का खुलासा किया था की आखिर वो क्यों गैलेक्सी अपार्टमेंट नहीं छोड़ना चाहते हैं। इस दौरान एक्टर ने बताया था की बांद्रा में अपने पुराने घर (फ्लैट में) रहना पसंद करते हैं। वह किसी आलीशान बंगले से ज्यादा बांद्रा में अपने उसी घर में रहना पसंद करते हैं। इसका कारण उन्होंने बताया कि उनके माता-पिता ठीक उनके ऊपर वाले फ्लैट में रहते हैं। वह अपने बचपन से उसी घर में रह रहे हैं।सलमान ने बताया था कि उनकी पूरी बिल्डिंग एक परिवार की तरह है। 
1672120220 279679279 177821214584054 4883772557205632093 n
‘जब हम छोटे थे तब बिल्डिंग के सभी बच्चे नीचे गार्डन में साथ खेल करते थ और कभी-कभी तो वहीं सो जाया करते थे। मैं उसी घर में इसलिए रहता हूं क्योंकि उस घर से मेरी अनगिनत यादें जुड़ी हैं।’ कभी सलमान खान के पिता और लेजेंड्री स्क्रीन राइटर सलीम खान ने भी इस फ्लैट में रहने का अपना कारण शेयर किया था। उन्होंने बताया था, ‘मैं इस जगह से बहुत अटैच्ड हूं। अगर मैं कभी भी इस जगह को छोड़ता हूं, मेरा दिल रोएगा। तब मैं खुशी से नहीं रह पाऊंगा।’
1672120233 274625355 548852756230760 8407261759952511563 n
वही सलमान खान के बर्थडे पर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर सुबह से भाई के दर्शन के लिए फैंस का जमावड़ा लगा हुआ हैं। लेकिन इस बार शायद सलमान के फैंस को खली हाथ ही लौटना पड़ेगा क्यों की अपने बर्थडे पर सलमान मुंबई से बाहर जाने वाले हैं। इस बात का जिक्र सलमान ने खुद बिग बॉस 16 के मंच पर किया था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।