दीपिका-रणवीर के मुंबई रिसेप्शन की कुछ शानदार तस्वीरें यहां देखें - Punjab Kesari
Girl in a jacket

दीपिका-रणवीर के मुंबई रिसेप्शन की कुछ शानदार तस्वीरें यहां देखें

इटली के लोम्बार्डी में लेक कोमो पर बने विला डेल बालबियानेलो में बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका और रणवीर सिंह

इटली के लोम्बार्डी में लेक कोमो पर बने विला डेल बालबियानेलो में बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका और रणवीर सिंह की शादी पहले कोंकणी और फिर सिंधी रीति-रिवाज से हुई। दीपवीर ने बीती रात यनि बुधवार को मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन दिया। इस दौरान दीपिका और रणवीर राजशाही अंदाज में दिखाई दिए।

https://www.instagram.com/p/Bqus2XuhSSc/?utm_source=ig_embed

मुंबई में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के वेडिंग रिसेप्शन में दोनों ने काफी हट कर डिजाइनर डे्रस पहनी थी। रणवीर जब दीपिका के साथ कैमरे के सामने आए तो वह बेहद रोमंटिक मूड़ में नजर आए। केवल इतना ही नहीं रणवीर ने पापराजी के सामने ही जोरदार ठहाके लगाना शुरू कर दिया जिस पर दीपिका भी हंसती हुई नजर आई।

https://www.instagram.com/p/BquwMZgHfZE/?utm_source=ig_embed

दीपवीर के रिसेप्शन की कुछ इनसाइड तस्वीरें

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने आज मुंबई में अपनी शादी का ग्रैंड रिसेप्शन दिया। ये रिसेप्शन कुछ खास करीबी लोग और मीडिया के लिए किया गया था। यहां पर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण दोनों ही स्टेज पर मेहमाननवीज करते दिखे।

Screenshot 6 19

इस कपल के साथ स्टेज पर उनका पूरा परिवार भी मौजूद है। इस तस्वीर में आप स्टेज पर दीपिका पादुकोण की मां उज्जवला पादुकोण, उनके पापा प्रकाश पादुकोण, बहन अनीशा पादुकोण को देख सकते हैं वहीं स्टेज पर रणवीर सिंह के पापा जगजीत सिंह भवनानी, उनकी मां अंजु भवनानी और बहन ऋतिका भवनानी भी नज़र आ रही हैं।

Screenshot 4 27

रणवीर-दीपिका के साथ पूरा परिवार मेहमानों से मिलता नज़र आ रहा है। रणवीर सिंह की स्टाइलिस्ट निताशा गौरव ने एक इनसाइड तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि उन्हें ये देखकर लेक कोमो की याद आ गई।

Screenshot 1 61

मुंबई रिसेप्शन से पहले दीपिका पादुकोण की फैमिली की तरफ से 21 नवंबर को बैंग्लुरु में रिसेप्शन दिया गया था। बता दें, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 14-15 नवंबर को इटली में कोंकणी और सिंधी रीति-रिवाज से शादी रचाई। 1 दिसंबर को जोड़ी एक और रिसेप्शन होस्ट करने जा रही है।

Screenshot 2 48

इस रिसेप्सन में बॉलीवुड से लेकर कई अन्य फील्ड के दिग्गजों शिरकत करेंगे। इस ग्रैंड रिसेप्शन को लेकर हर किसी की निगाहें टिकी हुई हैं।

Screenshot 5 31

देखें पार्टी के इनसाइड वीडियो …

1#

https://www.instagram.com/p/Bqu8c95gS4i/?utm_source=ig_embed

2#

https://www.instagram.com/p/Bqv99f0lqOn/?utm_source=ig_embed

3#

https://www.instagram.com/p/Bqv8EgMBRTB/?utm_source=ig_embed

4#

https://www.instagram.com/p/Bqv62iPhA26/?utm_source=ig_embed

5#

https://www.instagram.com/p/Bqum9mKgab9/?utm_source=ig_embed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।