दीपिका पादुकोण ने कांस फिल्म फेस्टिवल में पहना 4 करोड़ का नेकलेस, देखें तस्वीरें - Punjab Kesari
Girl in a jacket

दीपिका पादुकोण ने कांस फिल्म फेस्टिवल में पहना 4 करोड़ का नेकलेस, देखें तस्वीरें

दीपिका पादुकोण ने हाल ही में अपने हालिया फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की थीl उन्होंने यह तस्वीरें कांस

दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की सबसे सफल एक्ट्रेस में से कही जा रही। दरअसल दीपिका लगातार जिस तरह से बुलंदियां हासील कर रही हैं। वह किसी तारीफ़ से कम नहीं हैं। बॉलीवुड में अपना परचम लहराने के बाद दीपिका अब हॉलीवुड में भी बखूबी अपनी पहचान बनाने में लगी हुई हैं।  वही दीपिका अब कई महंगे ब्रांड के ब्रांड एम्बेसडर भी बन चुकी हैं। वही इस साल के कांस फिल्म फेस्टिवल में कांस की जूरी मेंबर बनकर दीपिका ने पुरे भारत को गौरान्वित किया हैं।  वही कांस में भी दीपिका हर दिन अपने जलवे बिखेर रही हैं।  और आए दिन उनके ड्रेस और उनके लुक वायरल होते हाँ।  ऐसे में इस बार दीपिका पादुकोण का कांस में पहना हुआ नेकलेस तेजी से वायरल हो रहा हैं।  जिसकी कीमत सुन आपके भी होश उड़ जाएंगे।  
1653201680 283239017 574933040591483 663219531525906801 n
कांस में करोड़ो की नेकलेस पहनी हैं दीपिका 
दरअसल  दीपिका पादुकोण ने हाल ही में अपने हालिया फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की थीl उन्होंने यह तस्वीरें कांस फिल्म फेस्टिवल के दौरान खींची हैl तस्वीरों में दीपिका पादुकोण में ब्लैक कलर का पैंट सूट पहन रखा है। इसके अलावा उन्होंने गले में एक पैंथर की स्टाइल का बना हुआ नेकलेस पहन रखा है।लेकिन इस फोटो में खास बात यह है कि इस नेकलेस की कीमत 4 करोड़ 48 लाख रुपए बताई जा रही हैं 
1653201695 283002262 755355958795777 8798876357769245621 n
ऐसी हैं नेकलेस की खासियत 
वही यह नेकलेस 18 कैरेट वाइट गोल्ड, एमराल्ड और डायमंड से बना हुआ हैl इसके चलते यह कुल 19.05 कैरेट हैl इसकी कीमत 4 करोड़ 48 लाख रुपए बताई गई है। वही दीपिका पादुकोण ने इस नेकलेस के साथ फोटोशूट करवाया है। इसमें वह काफी बोल्ड नजर आ रही है। और दीपिका ने इस नेकलेस को ब्लैक ड्रेस के साथ कैर्री किया हैं।  

एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में दिए कई हिट फ़िल्में 

1653201760 281584442 305600668285768 9208761190613355789 nवही दीपिका जहां कांस में भारत को गर्व करा रही हैं तो वही बॉलीवुड में भी दीपिका ने कई ऐसी फ़िल्में की हैं जिसे देखने के बाद फैंस के लिए उनका प्यार और रेस्पेक्ट और भी बढ़ जाता हैं।  दीपिका ने पद्मावत और रामलीला जैसे मूवी से खूब सुर्खियां बटोरी थी।  वही पिछली बार दीपिका फिल्म गहराइयां में नजर आई थीl यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण ने काफी बोल्ड सीन दिए थे। वही अभी दीपिका के नाम आगामी कई प्रोजेक्ट्स पड़े हुए हैं। जिसे कांस से लौटने के बाद दीपिका उनपर काम करना शुरू करेंगी 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।