ऋतिक रोशन के हाथों चॉक्लेट खाते हुए दीवानी नजरों से निहारती नजर आयी दीपिका पादुकोण, वीडियो वायरल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

ऋतिक रोशन के हाथों चॉक्लेट खाते हुए दीवानी नजरों से निहारती नजर आयी दीपिका पादुकोण, वीडियो वायरल

बॉलीवुड के ग्रीक गॉड कहे जाने वाले ऋतिक रोशन दुनिया के सबसे हैंडसम शख्स का खिताब अपने नाम

बॉलीवुड के ग्रीक गॉड कहे जाने वाले ऋतिक रोशन दुनिया के सबसे हैंडसम शख्स का खिताब अपने नाम कर चुके है और उनकी पर्सनालिटी की दीवानी पूरी दुनिया है। करोड़ों महिला फैंस उन्हें सिर्फ एक बार देखकर ही मंत्रमुग्ध हो सकती है और ऐसा ही कुछ हुआ अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के साथ। 
1576660251 9
 हाल ही में दीपिका पादुकोण ने ऋतिक रोशन की पिछली रिलीज़ एक्शन-ड्रामा फिल्म वॉर की जमकर तारीफ की थी उन्होंने इस फिल्म में ऋतिक के परफॉरमेंस को “डेथ बाय चॉकलेट” का टैग दिया था।  
1576660259 8
अब सोशल मीडिया पर एक विदे वायरल हो रहा है जिसमे ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण एक साथ नजर आ रहे है। साथ ही ऋतिक इस वीडियो में दीपिका को चॉक्लेट खिलाते भी दिखाई दे रहे है। दीपिका बॉलीवुड के ग्रीक गॉड को एकटक निहारती नजर आ रही है। 
1576660265 21
ये वीडियो पीआर पर्सन रोहिणी अय्यर के घर की पार्टी का है और इस में देखा जा सकता है कि दीपिका और ऋतिक एक दुसरे के साथ काफी अच्छा समय बिताते नजर आ रहे है। बता दें, फिल्म, ‘वॉर’ की तारीफ करते हुए, दीपिका ने कहा था, “@iHrithikin वॉर डेथ बाय चॉकलेट फ्रॉम कॉर्नर हाउस जैसी है! … जस्ट सायिंग।”
1576660275 11
ऋतिक रोशन के फैन क्लब द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो के वायरल होते ही फैंस ने कमैंट्स में लिखा है कि ये जोड़ी जल्द एक साथ परदे पर होनी चाहिए। वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है दीपिका की विश हुई पूरी , ऋतिक ने दी डेथ बॉय चॉक्लेट ट्रीट। 

बता दें बीते कुछ समय से ख़बरें आ रही कि दीपिका और ऋतिक रोशन जल्द एक फिल्म में साथ नजर आने वाले है। हालांकि इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। हां पर फैंस जरूर चाहते है कि ये जोड़ी जल्द सिल्वर स्क्रीन पर नजर आये।  
1576660285 20
देखिये इस वीडियो पर फैंस के रिएक्शन :

1.

1576660073 5

2.

1576660079 6

3.

1576660088 7

4.

1576660098 8

5.

1576660104 9

6.

1576660110 10


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।