दीपिका पादुकोण ने शेयर किया अपना रिपोर्ट कार्ड, तस्‍वीरें देख पति रणवीर बोले, हां मैं सहमत हूं - Punjab Kesari
Girl in a jacket

दीपिका पादुकोण ने शेयर किया अपना रिपोर्ट कार्ड, तस्‍वीरें देख पति रणवीर बोले, हां मैं सहमत हूं

बॉलीवुड की टैलेंटेड अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार दीपिका पादुकोण सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा सक्रिय हैं।

बॉलीवुड की टैलेंटेड अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार दीपिका पादुकोण सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा सक्रिय हैं। दीपिका खुद से जुड़े अपडेट सोशल मीडिया पर अक्सर शेयर करती रहती हैं। लेकिन बेहद शांत स्वभाव की दिखने वाली एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपने बचपन के दिनों में बहुत ज्यादा शरारती थी। ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि इस बात की जानकारी दीपिका ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की है। 
1569911170 65133519 326323678279370 7301177489275582102 n
हाल ही में दीपिका पादुकोण ने अपने स्कूल के दिनों की याद को ताजा करते हुए अपनी रिपोर्ट कार्ड की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की है। जिस पर उनकी टीचर द्घारा लिखे गए रीमार्क नजर आ रहे हैं। मजे की बात दीपिका के पति रणवीर सिंह ने भी इन रिपोर्ट कार्ड पर मस्तीभरा कमेंट किया है।
1569911345 deepveer
इधर देखें तीन रिपोर्ट कार्ड की तस्वीरें…
 
दीपिका की पहली स्कूल रिमार्क की तस्वीर में उनकी टीचर ने लिखा है। दीपिका क्लास में बहुत ज्यादा बातें करती हैं। वहीं इस तस्वीर पर पति रणवीर सिंह ने कमेंट किया, ट्रबल मेकर।
1569910953 screenshot 20191001 073502 02
रिपोर्ट कार्ड की दूसरी तस्वीर में लिखा हुआ है दीपिका को इंस्ट्रक्शन्स फॉलो करने चाहिए। इस पर रणवीर सिंह ने दीपिका से मजे लेते हुए कमेंट किया हां टीचर मैं सहमत हूं।
1569910962 screenshot 20191001 073453 01
दीपिकी की तीसरी और आखिरी रिपोर्ट कार्ड की तस्वीर में लिखा है। दीपिका दिन में सपने देखती हैं। इस पर रणवीर ने कहा मन बादलों में है।
1569910969 screenshot 20191001 073445 01
बता दें की फैंस भी दीपिका के इन रिमार्क वाले स्कूल कार्ड्स को देखकर बहुत खुश हो रहे हैं साथ ही इस रिमार्क कार्ड को सब बहुत पसंद कर रहे हैं।
1569911122 deepika
वैसे दीपिका और रणवीर सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़े रहते हैं। साथ ही जरूरी मुद्दे पर अपनी राय देना हो या फिर किसी दूसरे के चेहरे पर हंसी लनी हो ये काम ये दोनों बखूबी करते हैं। फिलहाल ये बॉलीवुड कपल कबीर खान की फिल्म 83 पर काम कर रहे हैं।
1569911557 screenshot 1
इस फिल्म के अलवा दीपिका पादुकोण मेघना गुलजार की फिल्म छपाक में नजर आएंगी। यह फिल्म ऐसिड अटैक पीड़िता की कहानी पर आधारित है।  फिल्म जनवरी 2020 में रिलीज होगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × two =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।