दीपिका पादुकोण ने किया अपना न्यू लुक शेयर, पति रणवीर ने किया मजेदार कमेंट - Punjab Kesari
Girl in a jacket

दीपिका पादुकोण ने किया अपना न्यू लुक शेयर, पति रणवीर ने किया मजेदार कमेंट

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण फिल्मी दुनिया से हटकर सोशल मीडिया पर भी अक्सर चर्चा का विषय बनी रहती

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण फिल्मी दुनिया से हटकर सोशल मीडिया पर भी अक्सर चर्चा का विषय बनी रहती हैं। दीपिका जल्दी ही फिल्म छपाक में दिखाई देंगी। मगर दीपिका ने रविवार के दिन अपने फैंस को एक प्यार सा सरप्राइज दिया है। 
1575875250 73241005 1470584279759219 377281129297416801 n
जी हां दरअसल दीपिका पादुकोण ने अपने न्यू हेयरस्टाइल के साथ एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की और फोटो में दिखाई दे रहा है कि उन्होंने अपने बाल कटवाकर छोटे कर लिए है। इसी के साथ दीपिका ने फोटो के कैप्शन में लिखा टाडा। वैसे दीपिका के इस लुक ने सोशल मीडिया पर धमाल मचाकर रख दिया है। 
1575875276 79473141 102395337877682 6904780378804413250 n
यहाँ देखिए दीपिका का न्यू लुक… 

वैसे दीपिका पादुकोण के इस नए हेयरस्टाइल की तरीफें तो बॉलीवुड स्टार्स ने जमकर की वहीं उनके फैंस ने एक्ट्रेस के इस लुक के लिए खूब सारे कमेंट्स भी किए और वह दीपिका के इस लुक से बहुत इम्प्रेस भी हैं। लेकिन दीपिका पादुकोण की तस्वीर पर सबसे ज्यादा मजेदार कमेंट उनके पतिदेव रणवीर सिहं ने किया है। एक्टर रणवीर सिंह ने पत्नी दीपिका पादुकोण की फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा मार दो मुझे।
1575875110 screenshot 1
रणवीर सिंह के अलावा दीपिका की फोटो पर बॉलीवुड स्टार्स आलिया भट्ट और आयुष्मान खुराना जैसे कई कलाकारों ने भी कमेंट किया है। 
1575875145 screenshot 2
दीपिका अक्सर अपनी प्यारी-प्यारी तस्वीरें अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। कुछ दिनों पहले  भी दीपिका ने अपनी बचपन की तस्वीर शेयर की थी,जिसे देखकर रणवीर सिंह ने क्यूटीज का कमेंट किया था। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण बहुत जल्दी ही फिल्म एसिड अटैक पर आधारित फिल्म छपाक में दिखाई देंगी।इसके अलावा एक्ट्रेस रणवीर सिंह के साथ फिल्म 83 में अहम किरदार निभाएंगी।
1575875353 13151354 1621707398152631 2073408711 n
इनकी यह आगामी फिल्म 1983 में हुए वल्र्डकप के दौरान भारत को मिली जीत पर आधारित है। ऐसा शादी के बाद पहली बार होगा जब दोनों स्टार्स एक साथ स्क्रीन पर नजर आएंगे। 
1575875414 73423630 161978968218495 4846802288978389378 n

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।