व्हाइट गाउन में दीपिका पादुकोण का दिखा क्लासी लुक, एक्ट्रेस से नजरे हटाना हुआ मुश्किल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

व्हाइट गाउन में दीपिका पादुकोण का दिखा क्लासी लुक, एक्ट्रेस से नजरे हटाना हुआ मुश्किल

बॉलीवुड की डीवा कही जाने वाली एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों जमकर जलवे बिखेर रही हैं।इस बिच दीपिका

बॉलीवुड की डीवा कही जाने वाली एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों जमकर जलवे बिखेर रही हैं। एक्ट्रेस ने अभी अभी कांस फिल्म फेस्टिवल में अपने बेहतरीन लुक्स और अपने स्टाइलिश ड्रेस से सबको इम्प्रेस और आश्चर्यचकित कर दिया हैं। हालांकि दीपिका के सुंदरता के चर्चे तो इंडस्ट्री में ब्वाइसे भी होते ही रहते हैं।  इस बिच दीपिका का अब एक और लुक सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा हैं।  जहा दीपिका ने अपने बेहतरीन गाउन पहन सबको घायल कर दिया हैं।  
1655886823 284983518 5518141031530920 3891452240729711810 n (1)
दीपिका का ये लुक हुआ वायरल 
दरअसल दीपिका इस वक़्त मैडरिड में हैं और उन्होंने एक इवेंट में शिरकत की है। दीपिका की इवेंट से तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। वही दीपिका का ये लुक देखकर फैंस उनके दीवाने हुए जा रहे हैं। इवेंट में एक्ट्रेस ने व्हाइट कलर का प्लंजिंग नेकलाइन गाउन पहना है। इस रफल गाउन में दीपिका बला की खूबसूरत लग रही हैं। दीपिका ने अपने इस लुक को डायमंड नेकलेस के साथ कंप्लीट किया है।  इस लुक के साथ उन्होंने स्मोकी आई मेकअप किया है जो उनके पूरे लुक में चार चांद लगा रहा है। 
1655886847 289574265 351262033825189 819095212013811317 n
एक्ट्रेस की इस लुक पर घायल हो रहे फैंस 
1655886862 282093819 1431533287363665 3842119241248968339 n (1)
वही दीपिका के इस लुक पर अब फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं।  और एक्ट्रेस की सुंदरता की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।  वही हाल ही में फिल्म की शूट के दौरान दीपिका की तबीयत खराब हो गयी थी।  जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में भी एडमिट होना पड़ा था।  वही उनकी तबीयत को लेकर फैंस काफी परेशान हो गए थे। और अब तबीयत ठीक होने के बाद एक्ट्रेस ने फिर से काम पर वापसी कर ली है। वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका प्रोजेक्ट ‘के’ की शूटिंग कर रही थीं।  वह जल्द ही शाहरुख खान के साथ पठान में नजर आने वाली हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।