दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह को बताई अपनी खास ट्रॉफी, गोद में बैठे एक्टर का वीडियो हुआ वायरल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह को बताई अपनी खास ट्रॉफी, गोद में बैठे एक्टर का वीडियो हुआ वायरल

इस साल दीपिका पादुकोण कान्स फिल्म फेस्टिवल में बतौर जूरी मेंबर पहुंची हैं। उनकी कान्स 2022 से कईं

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 की लाइमलाइट बन गईं हैं। बता दें, कि इस साल दीपिका पादुकोण कान्स फिल्म फेस्टिवल में बतौर जूरी मेंबर पहुंची हैं, जहां वो अपनी पूरी जिम्मेदारी निभा रही हैं। ये बात भारत के लिए काफी गर्व की बात है। उनकी कान्स 2022 से कईं फोटोज़ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं हैं। वहीं, डीवा आए दिन अपने बेहतरीन लुक्स से फैंस का दिल जीत रहीं हैं। अब इसी बीच दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्हें पति रणवीर सिंह के साथ मस्ती करते देखा जा रहा है।
1653638001 281256165 313965967575420 324982602841111284 n
आपको बता दें, दीपिका पादुकोण ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर ने ’75वें कान्स फिल्म फेस्टिवल’ से एक बीटीएस वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दीपिका अपनी टीम के साथ बैठी हुई नज़र आ रहीं हैं और रणवीर सिंह भी साथ में हैं। इस दौरान उनकी टीम कहती है कि आपके लिए एक गिफ्ट है। तो दीपिका कहती हैं कि मुझे वो चिड़िया मत देना जो इतनी आवाज करती है। जिसके बाद फिर उन्हें चॉकलेट गिफ्ट दी जाती है और वो काफी खुश हो जाती है। चॉकलेट मिलते ही दीपिका खुश होते हुए कहती है कि ये उनका बेस्ट गिफ्ट है।
1653638088 283840369 5299308723468895 3428382060237399358 n
बता दें, दीपिका पादुकोण इस वीडियो में कहती नज़र आ रहीं हैं कि “ये ना ही आज का बेस्ट गिफ्ट है, ना ही इस हफ्ते का बेस्ट गिफ्ट है, ना ही इस महीने का बेस्ट गिफ्ट है, बल्कि ये मेरा इस सदी का बेस्ट गिफ्ट है”। दीपिका की ये बात सुनकर रणवीर सिंह भी काफी खुश हो जाते हैं। फिर थोड़ी देर बाद रणवीर, दीपिका की गोद में आकर बैठ जाते हैं। और दीपिका कहतीं हैं कि ये मेरी ट्रॉफी है। फिर रणवीर कहते हैं कि मैं इनका प्रेजेंट हूं। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फैंस दोनों को ऐसे साथ में देखकर पसंद कर रहें है।
1653638107 ranveer singh deepika padukone
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के इस वीडियो पर लाइक करने के साथ फैंस कॉमेंट भी कर रहें है। एक यूजर ने लिखा है, “आप दोनों हमेशा कपल गोल देते हो।” दूसरे ने लिखा, “इसे कहते हैं बेस्ट ट्रॉफी।” साथ ही एक और ने लिखा, “ब्यूटीफुल कपल, ये जोड़ी ऐसी ही बनी रहे।” इन सभी कॉमेंट के साथ दोनों की प्यार भरी वीडियो को देख बाकी लोग इस कपल की ट्यूनिंग और अंडर्स्टैंडिंग की तारीफ करते हुए हार्ट और फायर वाला इमोजी भेज रहें है।

दरअसल, रणवीर सिंह को पत्नी दीपिका पादुकोण से दूरियां बर्दाश्त नहीं हो रही थीं। तो इसी बीच दीपिका का पीछा करते हुए रणवीर उनसे मिलने के लिए कान्स पहुंच गए थे। और वहां पहुंच कर दीपिका और फेमस ब्रिटिश एक्ट्रेस रिबेका हॉल के साथ पार्टी करते हुए स्पॉट किया गया था। वैसे रणवीर, कान्स से वापस आ गए हैं और उन्हें करण जौहर की बर्थडे पार्टी में देखा गया था, फिलहाल दीपिका अभी वहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।