दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का नाम बॉलीवुड की बेस्ट जोडिय़ों में शुमार है। वहीं अब यह खबर आ रही है कि यह दोनों कपल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। अब बताया यह जा रहा है कि रणवीर और दीपिका के मम्मी-पापा ने दोनों की शादी अगले 3-4 महीने के अंदर तय कर दी है।दीपिका के माता-पिता शादी की बातचीत के सिलसिले में पिछले हफ्ते बेंगलुरु से मुंबई आए। वहीं दीपिका-रणवीर की शादी की डेट तय की गई। यह मीटिंग दीपिका के घर ‘प्रभादेवी’ में हुई। इस दौरान दीपिका और रणवीर अपनी पूरी फैमिली के साथ मौजूद थे। इसके बाद स्टार्स फैमिली के साथ वर्ली में डिनर के लिए निकले।
रिपोर्ट में आगे कहा गया, “दीपिका और रणवीर, दोनों डेस्टिनेशन वेडिंग चाहते हैं। लेकिन एक्टर के पेरेंट्स चाहते हैं कि दीपिका और रणवीर की शादी मुंबई में ही हो। इसकी वजह ये है कि दोनों के ज्यादातर रिश्तेदार और दोस्त मुंबई और दिल्ली में ही रहते हैं। वहीं, पेरेंट्स ये नहीं चाहते कि कोई भी दीपिका और रणवीर की शादी मिस करे।”
खबरों के मुताबिक, “दीपिका-रणवीर की शादी साउथ इंडियन रीति-रिवाजों के साथ की जाएगी। वहीं, शादी किसी हाई-प्रोफाइल वेन्यू जैसे ताज लैंड एंड में की जा सकती है।
दीपिका और रणवीर का ग्रैंड रिसेप्शन भी होगा। दीपिका अपनी शादी की तैयारियों में जुट चुकी हैं। इसके लिए दीपिका 2 मार्च को ही लंदन शॉपिंग के लिए जा चुकी हैं।”
रणवीर और दीपिका की शादी इसी साल होगी और दोनों स्टार्स डेस्टिनेशन वेडिंग करेंगे। रणवीर और दीपिका की शादी में क्लोज फैमिली मेंबर्स और फ्रेंड्स आएंगे।
वहीं खबरों के मुताबिक कि दोनों स्टार्स का ग्रैंड रिसेप्शन मुंबई में ही किया जाएगा। हो सकता है बेंगलुरु में भी दीपिका की फैमिली एक रिसेप्शन रखे। बता दें, रणवीर-दीपिका करीब 5 सालों से एक-दूसरे के साथ हैं। दीपिका-रणवीर की करीबियां ‘रामलीला’ के दौरान बढ़ी थीं। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था।
देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ