दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह और अपने आइफा आउटफिट्स पर बनाया ये मजेदार मीम, फैंस रह गए हैरान - Punjab Kesari
Girl in a jacket

दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह और अपने आइफा आउटफिट्स पर बनाया ये मजेदार मीम, फैंस रह गए हैरान

दीपिका ने अपने मीम में अपने पति रणवीर सिंह को टारगेट किया है। ये मीम उन्होंने हाल ही

बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अक्सर सोशल मीडिया अपने हटके फैशन और स्टाइल स्टेटमेंट को लेकर सुर्ख़ियों में रहते है। इन दोनों के ह्यूमर का भी कोई जवाब नहीं है। हाल ही में दीपिका ने कुछ मीम्स शेयर किये है जो काफी वायरल हो रहे है। 
1568982420 02
दीपिका ने अपने मीम में अपने पति रणवीर सिंह को टारगेट किया है। ये मीम उन्होंने हाल ही में संपन्न हुए आइफा अवार्ड्स में अपने और रणवीर सिंह के आउट फिट्स को लेकर बनाया है। 
1568982428 55
दीपिका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो कॉम्बो शेयर करते हुए अपने फैंस से सवाल किया कि कौन बेहतर लग रहा है ? इस फोटो कॉम्बो में रणवीर के आइफा लुक को डेस्पिकेबल की किरदार अग्नेस से प्रेरित बताया है। 
1568982436 01
वहीं दूसरी तस्वीर में दीपिका ने अपने आइफा लुक के पर्पल गाउन को रणवीर फ्लोर क्लीनर मोप से कम्पेयर किया है। इन तस्वीरों के कैप्शन में दीपिका ने ‘ROFL’ लिखा है। 
1568982443 88
इससे पहले भी दीपिका ने कुछ मीम शेयर किये थे जिसमे उन्होंने अपने और रणवीर के रिलेशनशिप को टारगेट किया था। इस मीम में दो बन्नी एक दुसरे से बात कर रहे थे। यानी दीपिका भी अब इस मजेदार पार्टी में शामिल हो गयी है। 

बता दें हाल ही में रणवीर सिंह को आइफा अवार्ड्स 2019 में  फिल्म पद्मावत में अलाउद्दीन खिलजी के किरदार के लिए बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिला था।  अवार्ड लेते हुए रणवीर ने कहा था जल्द ही उनका मोम का पुतला भी मैडम तुसाद म्यूजियम में लगेगा और वो भी दीपिका के बगल में। 
1568982547 99
वर्क फ्रंट की बात की जाए तो दीपिका और रणवीर कबीर सिंह की फिल्म 83 में एक साथ नजर आने वाले है। ये फिल्म भारतीय क्रिकेट टीम के साल 1983 में वर्ल्ड कप जीतने के सफर पर आधारित है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।