Deepika Padukone ने शादी के बाद दिया पहला इंटरव्यू, पति रणवीर सिंह को लेकर किये बड़े खुलासे - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Deepika Padukone ने शादी के बाद दिया पहला इंटरव्यू, पति रणवीर सिंह को लेकर किये बड़े खुलासे

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री Deepika Padukone और रणवीर सिंह की शादी का सेलिब्रेशन अब समाप्त हो चुका है।

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री Deepika Padukone और रणवीर सिंह की शादी का सेलिब्रेशन अब समाप्त हो चुका है। दीपिका ने शादी के तुरंत बाद अपने पहले इंटरव्यू में रणवीर और अपने वेडिंग लुक और भविष्य प्लानों के बारे में खुलकर बात की है। इसके साथ ही दीपिका ने बताया कि वह रणवीर के बारे में क्या सोचती हैं।

Screenshot 6 2

बहुत शांत स्वभाव के हैं रणवीर

https://www.instagram.com/p/Bqum9mKgab9/?utm_source=ig_embed

Deepika Padukone ने हाल ही में शादी के बाद जीक्यू मैग्जीन को इंटरव्यू दिया है उसमें उन्होंने बताया, रणवीर सिंह अपनी एनर्जी और चंचलता के लिए जाने जाते हैं। हालांकि, रणवीर का एक और शख्सियत है। उनका एक पहलू काफी शांत स्वभाव भी है। दीपिका से जब पति रणवीर के स्वभाव के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा,वह संवेदनशील और काफी इमोशनल है।

03 12 2018 rn dp mnt 1 18709975

दीपिका ने आगे कहा कि, रणवीर का आईक्यू बहुत अच्छा है। लेकिन, कभी-कभी रणवीर बच्चों जैसे बन जाते हैं। दीपिका ने आगे कहा कि, इसका यह मतलब नहीं कि उनमें हमेशा नजर आने वाली चंचलता, ऊर्जा उनके व्यक्तित्व का हिस्सा नहीं है। हालांकि, उनका शांत स्वभाव भी उनके व्यक्तित्व का एक अन्य पहलू है।

ऐसे हैं Deepika Padukone के फ्यूचर प्लान

78

Deepika Padukone से जब उनके फ्यूचर प्लान के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि, मेरे लिए आने वाला साल काफी चुनौतीपूर्ण होने वाला है। दीपिका अब मेघना गुलजार की अगली फिल्म में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वह एक एसिड विक्टिम का रोल निभाएंगी।

https://www.instagram.com/p/Bq6lhfKgwD-/?utm_source=ig_embed

दीपिका पादुकोण ने कहा कि, मैंने शादी से पहले ही इस फिल्म के लिए काम करना शुरू कर दिया है। इस साल मैं एक्ट्रेस के अलावा बतौर प्रोड्यूसर भी काम कर रही हैं। इसके अलावा अब मेरे ऊपर घर की जिम्मेदारी भी है।

फिल्म सिंबा का ट्रेलर हुआ रिलीज

Simmba Trailer2

रणवीर सिंह के बारे में बात करें तो उनकी आने वाली फिल्म सिंबा का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस फिल्म में रणवीर के साथ सारा अली खान नजर आएंगी। रणवीर ने बताया कि फिल्म सिंबा पर पत्नी दीपिका का कैसा रिएक्शन था।

Ranveer simmba launch 2

रणवीर सिंह ने बताया, मेरे बर्थडे पर रोहित सर ने उसे कुछ सीन दिखाए थे लेकिन वो ज्‍यादा रिएक्‍ट नहीं करती है। लाइफ में कभी भी, क‍िसी भी चीज पर उसका रिएक्‍शन नहीं आता है। लेकिन स्‍क्रीन ऑफ होने पर उसने मेरी ओर देखकर बोला क‍ि हॉट लग रहा है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।