एक्टिंग के साथ बिजनेस में भी चलता है Deepika Padukone का सिक्का, इन कामों से कमाती हैं करोड़ो - Punjab Kesari
Girl in a jacket

एक्टिंग के साथ बिजनेस में भी चलता है Deepika Padukone का सिक्का, इन कामों से कमाती हैं करोड़ो

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी दमदार एक्टिंग के दम पर आज इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट में

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों आने वाली फिल्म पठान को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस फिल्म मंप वह शाहरुख खान के साथ नजर आएंगी। दीपिका ने अपनी दमदार एक्टिंग के बल पर आज फिल्म इंडस्ट्री में अपनी खास जगह बनाई है। दीपिका बी-टाउन की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस हैं जिनके चाहने वाले देश ही नहीं बल्कि विदेशों में फैले हुए हैं। 
1672904004 272208247 667613404262986 8937724549397213343 n
बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर चुकी दीपिका सिर्फ एक्टिंग वर्ल्ड तक ही सीमित नहीं है। दीपिका फिल्मों और विज्ञापनों में अभिनय के अलावा भी बहुत कुछ ऐसा करती हैं जिनके बारे में किसी को पता नहीं है। शायद ही इस बारे में किसी को पता हो लेकिन दीपिका सिर्फ एक्टिंग नहीं करती हैं बल्कि वो एक बिजनेस वुमेन भी हैं।
1672904023 209624942 347223666861082 5227758130690483342 n
अपनी फिल्मों के साथ-साथ एक्ट्रेस कई साइड बिजनेस भी करती हैं। एक नहीं बल्कि दीपिका ने कई बिजनेस में पैसा लगा रखा है। साल 2007 में फिल्म ओम शांति ओम से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाली दीपिका आज वर्ल्ड फेमस एक्ट्रेस हैं। इसी के साथ दीपिका पादुकोण बिजनेस वर्ल्ड में भी उतनी ही सक्सेसफुल हैं और पॉपुलर हैं।
1672904045 278715188 489108259579231 6100962260737798189 n
बता दें कि साल 2015 में दीपिका ने अपने मेंटल हेल्थ अवेयरनेस फाउंडेशन ‘द लिव लव लाफ’ फाउंडेशन की शुरुआत की थी। इसी साल उन्होंने अपनी मेंटल हेल्थ को लेकर भी चौंकाने वाला खुलासा किया था जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया था। दीपिका ने बताया था कि वो डिप्रेशन का शिकार हो गई थीं। इसी के साथ एक्ट्रेस ने बताया कि इसका सामना उन्होंने कैसे किया। 
1672904063 283075090 403484711638486 4338634092148271092 n
दीपिका ने अपने मेंटल हेल्थ अवेयरनेस फाउंडेशन के बाद ‘मोर दैन जस्त सैड’ नाम से एक कैम्पैन की शुरुआत की थी, जिसके तहत डिप्रेशन और एंजायटी के पेशेंट के इलाज के लिए डॉक्टरों अवेलेबल कराए गए। ना सिर्फ मेंटल हेल्थ बल्कि एक्ट्रेस क्लोदिंग लाइन से भी जुड़ी हुई हैं। साल 2013 में उन्होंने क्लोदिंग लाइन की शुरुआत की थी। दीपिका ने अपनी क्लोदिंग लाइन की शुरुआत के बाद मिंत्रा के साथ मिलकर अपने ब्रांड “ऑल अबाउट यू” लॉन्च किया था।
1672904111 252705607 249068640619627 3347573703423557629 n
आज भी अभिनेत्री ऑनलाइन कपड़ें बेचती हैं। दीपिका ने ड्रम फूड इंटरनेशनल और ब्लू स्मार्ट नाम की इलेक्ट्रिक टैक्सी के स्टार्टअप में भी इन्वेस्ट किया था। बात करें उनके के हाल ही में किए स्टार्ट की तो दीपिका पादुकोण ने  पिछले दिनो ही 82°E नाम से एक स्किनकेयर लाइन की शुरुआत की है। इन सभी चीजों के अलावा दीपिका पादुकोण अपना प्रोडक्शन हाउस भी चलाती हैं। 
1672904200 wq
दीपिका के प्रोडक्शन हाउस का नाम ‘का प्रोडक्शन्स’ है जिसके बैनर तले अभी तक दो बॉलीवुड फिल्में बन चुकी हैं। दीपिका और विक्रांत मेसी स्टारर छपाक और रणवीर सिंह की फिल्म 83 इन दोनों ही फिल्मों का निर्माण ‘का प्रोडक्शन्स’ के बैनर तले हुआ है। फिलहाल नई फिल्म ‘द इंटर्न’ का प्रोडक्शन भी दीपिका ही संभाल रही हैं। 
वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका की फिल्म पठान रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है। किंग खान स्टारर पठान  25 जनवरी को थियेटर में रिलीज होगी। इसके अलावा दीपिका फिल्म फाइटर में ऋतिक रोशन के साथ पहली बार स्क्रीन स्पेस शेयर करने वाली हैं। इस फिल्म में अनिल कपूर और करण सिंह ग्रोवर भी अहम रोल में हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।