फिल्म 83 के लिए दीपिका ने लिए है इतने करोड़ की फीस, पहले रोल छोटा होने की वजह से कर दिया था मना - Punjab Kesari
Girl in a jacket

फिल्म 83 के लिए दीपिका ने लिए है इतने करोड़ की फीस, पहले रोल छोटा होने की वजह से कर दिया था मना

दीपिका को मनाने के लिए फिल्म के निर्माताओं को भारी भरकम ऑफर करना पड़ा। फिल्म के निर्माताओं ने

दीपिका और रणवीर के फैंस के लिए बेहद ख़ुशी की खबर है की ये जोशी शादी के बाद पहली बार  सिल्वर स्क्रीन पर नजर आएंगे। आपको बता दें दीपिका पादुकोण की फिल्म 83 में एंट्री हो गयी है जिसमे उनके पति रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में है। 
1560416058 54512441 2072483566139668 6819377964351758350 n
 दीपिका ने रणवीर की फिल्म‘83’साइन की है जिसमें वह उनकी पत्नी की भूमिका में दिखाई देंगी। फिल्म में रणवीर पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान कपिल देव की भूमिका निभा रहे हैं जबकि दीपिका उनकी पत्नी रोमी भाटिया के रोल में दिखेंगी।
1560409628 4
कहा जा रहा है कि दीपिका इस फिल्म में इतना छोटा साइड रोल करने के लिए तैयार नहीं थीं। दीपिका ने इससे पहले अपनी पिछली सभी फिल्मों में मुख्य किरदार निभाए हैं और इस फिल्म में उनका रोल काफी छोटा है।
1560409562 3
 दीपिका को मनाने के लिए फिल्म के निर्माताओं को भारी भरकम ऑफर करना पड़ा।  फिल्म के निर्माताओं ने दीपिका को इस फिल्म के लिए 14 करोड़ रुपये की भारी-भरकम फीस दी गयी है और तभी वह इस रोल को करने के लिए तैयार हुई हैं।
1560416167 53488028 128175708306933 3411514531767832588 n
फिल्म‘83’में भारतीय क्रिकेट टीम के पहली बार वर्ल्ड कप जीतने की कहानी दिखाई गयी है। फिल्म में भारतीय टीम के जीत के पूरे सफर को दिखाया जाएगा। अभी फिल्म की पूरी टीम शूटिंग के लिए इंग्लैंड में है।
1560416177 54447319 258672431684215 5977296878098178437 n
रणवीर सिंह भी दीपिका की फिल्म में एंट्री होने के बाद बेहद खुश है और उन्होंने अपनी ख़ुशी सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर के जाहिर की है। आपको बता दें इससे पहले दीपिका और रणवीर इससे पहले बाजीराव मस्तानी , पद्मावत और गोलियों की रासलीला : रामलीला में एक साथ काम कर चुके है। 
1560416213 60458241 848908255444012 4799814390646884263 n

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve + four =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।