शादी से लेकर मुंडन तक की बुकिंग के लिए रणवीर सिंह है तैयार, दीपिका से करना होगा कांटेक्ट - Punjab Kesari
Girl in a jacket

शादी से लेकर मुंडन तक की बुकिंग के लिए रणवीर सिंह है तैयार, दीपिका से करना होगा कांटेक्ट

बॉलीवुड के एनर्जी किंग के नाम से मशहूर अभिनेता रणवीर सिंह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहने

बॉलीवुड के एनर्जी किंग के नाम से मशहूर अभिनेता रणवीर सिंह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहने वाले सेलेब्रटीज़ में से एक है। रणवीर के इंस्टाग्राम पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल होते है। अपने मजाकिया पोस्ट्स से रणवीर अक्सर लाइमलाइट में रहते है। 
1572516506 71191443 401534847439113 6016247110669828643 n
हाल ही में रणवीर सिंह ने एक पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसमे उन्होंने बेहद फनी कैप्शन दिया है।  ये पोस्ट इतना वायरल हुआ कि बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी इस पोस्ट पर कमेंट करने से खुद को नहीं रोक पाए। 
1572516516 74660367 958231137872819 7468096003026130440 n
दरअसल हाल ही में रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक सेल्फी शेयर किया। सेल्फी में रणवीर सिंह काफी सजे धजे अंदाज में नजर आ रहे हैं जैसी किसी शादी में जाने के लिए तैयार हुए हो । ट्रेडिशनल अवतार में रणवीर का लुक काफी शानदार लग रहा है। 
1572516523 75280955 164501014621246 4689677013745951916 n
रणवीर ने इस फोटो का कैप्शन दिया है, ‘शादी का सीज़न आ गया! हायर करने के लिए एंटरटेनर… शादी, बर्थडे पार्टी, मुंडन सभी के लिए तैयार हूं।’ इस मजाकिया कैप्शन की वजह से ये पोस्ट तुरंत वायरल हो गया और लोग इसपर खूब  कमैंट्स करने लगे। 
1572516565 88
रणवीर सिंह की पत्नी और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी कैप्शन को पढ़कर खुद को कमेंट करने से नहीं रोक पायी और उन्होंने भी एक मजेदार कमेंट कर दिया। रणवीर के पोस्ट पर दीपिका ने लिखा, ‘रणवीर सिंह को हायर करने के लिए दीपिका पादुकोण से संपर्क करें’। 
1572516403 200
रणवीर के पोस्ट के साथ साथ दीपिका के कमेंट भी काफी वायरल हुआ और फैंस ने इसपर खूब लाइक्स और रिएक्शन दिए। दीपिका के अलावा बॉलीवुड सेलिब्रिटीज जैसे अनुपम खेर, एकता कपूर, अर्जुन कपूर, मीमी चक्रवर्ती, करिश्मा कपूर ने भी इस पोस्ट पर कमेंट किये है। 
देखिये इस पोस्ट पर सेलिब्रिटीज कमैंट्स : 

1.

1572516348 201

2.

1572516358 202

3.

1572516367 203

4.

1572516375 204

5.

1572516385 205

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।