आज दीपिका मना रही है अपना 31वां जन्मदिन, फैंस को मिल सकता है ख़ास सरप्राइज - Punjab Kesari
Girl in a jacket

आज दीपिका मना रही है अपना 31वां जन्मदिन, फैंस को मिल सकता है ख़ास सरप्राइज

NULL

बॉलीवुड की मस्तानी यानी दीपिका पादुकोण आज 31 साल की हो चुकी है और ये दिन इनके लिए बेहद खास होने वाला है। उम्मीद की जा रही है की आज दीपिका अपनी जिंदगी का खास और प्यारा फैसला ले सकतीं है। जी हाँ ख़बरों के मुताबिक आज दीपिका अपने बॉयफ्रैंड रणवीर सिंह के साथ सगाई कर सकती है।

deepika padukoneदीपिका और रणवीर सिंह इस वक्त श्रीलंका में मौजूद है और नए साल का जश्न भी इन दोनों ने साथ में श्रीलंका में ही सेलिब्रेट किया था। दीपिका का जन्‍म कोपेनहेगन, डेनमार्क में 5 जनवरी 1986 में हुआ था। इनके पिता प्रकाश पादुकोण भारत के बड़े बैडमिंटन खिलाड़ी रह चुके है वहीं माता उजाला एक ट्रेवल एजेंट थीं।

deepika padukoneदीपिका की छोटी बहन अनिषा गोल्फ खेलती हैं और खुद दीपिका एक अच्छी बैडमिंटन प्लेयर थीं क्योंकि इनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि भी खेल से जुडी है। दीपिका पादुकोण 2006 में किंगरफिशर कैलेंडर का हिस्सा बनी थीं, इस कैलेंडर के लिए फोटोग्राफर अतुल कास्बेकर ने शूट किया था और दीपिका पादुकोण बेहद हॉट अंदाज में नजर आई थीं।

deepika padukoneबॉलीवुड में कदम रखने से पहले उन्होंने ‘ऐश्वर्या’ नाम की कन्नड़ फिल्म में काम किया था, फिल्म कामयाब रही थी और इसे पसंद भी किया गया था। दीपिका पादुकोण ने 2007 में ‘ओम शांति ओम’ से बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी और उन्हें शांति के इस रोल के लिए फिल्मफेयर का बेस्ट फीमेल डेब्यू अवार्ड से नवाजा गया था।

deepika padukoneलव लाइफ की बात की जाए तो दीपिका का नाम सबसे पहले साला 2008 में अभिनेता रणबीर कपूर से जुड़ा था जिसको दीपिका ने खुल के स्वीकारा था पर दिलफेंक छवि के लिए मशहूर रणबीर कपूर और दीपिका का रिश्ता ज्यादा नहीं चला।

deepika padukoneइसके बाद एक तरफ जहाँ दीपिका का बॉलीवुड करियर में शिखर और सफलता की सीढ़ियां चढ़ता रहा वहीँ उनके अफेयर्स के चर्चे भी खूब उड़े। उनका नाम क्रिकेटर्स युवराज सिंह, महेंद्र सिंह धोनी और कारोबारी सिद्धार्थ माल्या के साथ भी जुड़ा पर ज्यादा समय के लिए नहीं।

deepika padukoneफिल्म रामलीला के दौरान रणवीर सिंह और दीपिका के बीच नजदीकियां बढ़ी और बाजीराव मस्तानी तक आते आते ये बॉलीवुड के सबसे क्यूट कपल बन गए। कयास लगाए जा रहे है की ये कपल आज अपने रिश्ते को नया नाम दे सकते है।

deepika padukoneआपका बता दें दीपिका ने अपने अभिनय की बदौलत कई पुरस्कार भी जीतें हैं। पादुकोण ने अब तक 3 फ़िल्मफेयर अवार्ड और 6 आईफा अवार्ड जीतें हैं। इसके अलावा भी उन्हें कई और पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है।

देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।