दीपिका पादुकोण अपने इस लुक की वजह से हुई ट्रोलिंग का शिकार, लोगों ने ऐसे उड़ाया मजाक - Punjab Kesari
Girl in a jacket

दीपिका पादुकोण अपने इस लुक की वजह से हुई ट्रोलिंग का शिकार, लोगों ने ऐसे उड़ाया मजाक

मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। एक्ट्रेस जब कभी भी आउटिंग पर

मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। एक्ट्रेस जब कभी भी आउटिंग पर निकलती हैं तब चर्चा का विषय बन जाती है। यही नहीं दीपिका पैपराजी के आगे भी जमकर पोज देती हैं। हाल ही में दीपिका पादुकोण की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर छाई हुई हैं। दरअसल ये सभी तस्वीरें उनकी एयरपोर्ट की है। 
1638260899 21
इस दौरान दीपिका ने फोटोग्राफर्स को देखकर रिस्पांस किया और फोटोज भी क्लिक करवाए। हालांकि जैसे ही उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट हुई तो लोग उनको लुक के लिए ट्रोल करने लगे। खासतौर पर दीपिका की ब्लैक हील्स के साथ वाइट सॉक्स लोगों को  रास नहीं आ रहा। वहीं लोगों ने उनके ओवरसाइज्ड कपड़ों पर भी कॉमेंट्स करने में कोई कसर नहीं छोड़ी हैं।
1638260944 23
लोगों ने कर दिया बुरी तरह ट्रोल
दरअसल दीपिका पादुकोण की फिल्म  ’83’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस बीच एक्ट्रेस की कुछ तस्वीरें भी इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही  हैं। वैसे ये तस्वीरें फिल्म का ट्रेलर आउट होने के एक दिन पहले की हैं। इनमें दीपिका प्राइवेट एयरपोर्ट पर फोटोग्राफर्स को पोज देते हुए नजर आ रही हैं।

 वहीं दीपिका पादुकोण के लुक की बात करें तो उन्होंने ओवरसाइज्ड डेनिम जैकेट और इसके साथ डेनिम पैंट्स पहने थे। इसके साथ वह ब्लैक किटेन हील्स के साथ सफेद मोजे भी पहने थीं। 
1638260623 18
1638260634 19
 
अब दीपिका का ऐसा एयरपोर्ट लुक को ट्रोल किया जा रहा है। ऐसे में लोग कमेंट कर अपना रिएक्शन दे रहे हैं- एक यूजर ने कॉमेंट किया है, उन्हें ये क्यों लग रहा है कि मोजे और हील्स स्टाइल है? एक ने लिखा है, रणवीर के कपड़े पहन लिए क्या दीदी। एक और कॉमेंट है, सैंडल और मोजे बहुत बुरे लग रहे हैं। उन्हें नए स्टाइलिस्ट की जरूरत है। सच कहें तो दोनों पति-पत्नी को है। प्लीज ऐसा फैशन फॉलो मत कीजिए, ये जरा भी क्लासी नहीं है। एक अन्य यूजर ने लिखा-रणवीर का असर हो गया है, अब तो लगता है डिजाइनर भी सेम ही है इनका।
1638260766 20
 वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण जल्द ही अपने पति रणवीर सिंह के साथ फिल्म 83 में नजर आएंगी। इसमें रणवीर कपिल देव और दीपिका उनकी वाइफ रोमी के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म भारत की पहली क्रिकेट वर्ल्ड कप जीत पर आधारित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।