इटली से शादी करके लाल दुप्पटे में Deepika Padukone पति रणवीर संग हाथों में हाथ डाले एयरपोर्ट पर आए नजर,देखें तस्वीरें - Punjab Kesari
Girl in a jacket

इटली से शादी करके लाल दुप्पटे में Deepika Padukone पति रणवीर संग हाथों में हाथ डाले एयरपोर्ट पर आए नजर,देखें तस्वीरें

करीब 6 साल के लंबे अफेयर के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री Deepika Padukone और रणवीर सिंह अब पति-पत्नी के

करीब 6 साल के लंबे अफेयर के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री Deepika Padukone और रणवीर सिंह अब पति-पत्नी के रिश्ते में बंध चुके हैं। 14-15 नवंबर को इस कपल ने दो अलग-अलग रिवाजों से शादी की। इटली में शादी करने के बाद आज मुंबई वापस लौट आए हैं।

https://www.instagram.com/p/BqTxG-JjxsK/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_control

कुछ ही देर पहले दोनों की ताजा तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई है। और आज सुबह ही इस जोड़े को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस तस्‍वीर में Deepika Padukone और रणवीर जोड़े के रूप में काफी अच्‍छे लग रहे हैं। एक ओर जहां दीपिका ने गोल्‍डन कलर का सूट पहना हैं।

वहीं रणवीर सिंह ने क्रीम कलर के कुर्ते पजामे के ऊपर रेड कलर की । बता दें कि एयरपोर्ट पर पहुंच कर दोनों फैंस से घिरे हुए दिखाई दे रहे हैं। शादी के बाद दीपिका का लुक काफी ज्यादा बदला-बदला सा लग रहा है। सिंपल से कुर्ते के साथ Deepika Padukone ने गले में मंगलसूत्र पहना हुआ है।

एयरपोर्ट पर रणवीर और दीपिका की एक झलक पाने के लिए सैकड़ों फैंस की भीड़ जमा हो गई इसके साथ ही भारी संख्या में मीडिया कर्मी भी मौजूद थे रणवीर और दीपिका जैसे ही एयरपोर्ट से बाहर निकले अफरातफरी का माहौल हो गयासुरक्षाकर्मियों को दोनों को वापस ले अंदर ले जाने पड़ा।

Screenshot 2 20

इसके बाद उन्हें दूसरे दरवाजे से बाहर निकाला गया इस दौरान रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण की सुरक्षा को लेकर बेहद सीरियस दिखे उन्होंने अपने हाथ से दीपिका के आस पास घेरा बना रखा था।

Screenshot 3 18

रणवीर और दीपिका के चेहरे पर बेहद खूबसूरत मुस्कान देखने को मिलीइस दौरान दोनों ही एक जैसे आउटफिट्स में ट्विनिंग करते दिखाई दे रहे थे। दीपिका पादुकोण लाल दुपट्टे में नई नवेली दुल्हन लग रही हैं।

Screenshot 5 13

वहीं रणवीर भी ट्रेडिशनल आउटफिट्स में बेहद खुश दिख रहे थे। दोनों ने एक दूसरे का हाथा हुआ है और दीपिका ने मांग में सिंदूर लगाया हुआ है।

Screenshot 6 7

जानकारी के लिए बता दें की 14 नवंबर को पहले दोनों ने कोंकणी रीति र‍िवाज से शादी की थी और फ‍िर 15 नवंबर को स‍िंधी र‍िवाज से रस्‍में पूरी हुईं।

Screenshot 1 31

कोंकणी रीति रिवाज के अनुसार हुई शादी में Deepika Padukone गोल्‍डन-रेड कलर का लहंगा पहना वहीं रणवीर ने सफेद और गोल्‍डन रंग का कुर्ता धोती पहना।

https://www.instagram.com/p/BqNF8jIgMhz/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_control

ये दोनों आउटफ‍िट्स को मशहूर ड‍िजाइनर सब्‍यासाची ने तैयार किया था। स‍िंधी रीति र‍िवाज से हुई शादी में रणवीर स‍िंह कांजीवरम शेरवानी में थे। इसके साथ ही उन्‍होंने रेड कलर का साफा पहना हुआ था। वहीं दीप‍िका सब्‍यासाची के सिग्‍नेचर लहंगे में थीं। इटली के लेक कोमो स्‍थ‍ित विला डेल बालबीएनलो में शादी की रस्‍में पूरी हुई है।

https://twitter.com/deepikapadukone/status/1063079371748057089

सज चुका है दुल्हे का घर 

गुरुवार शाम से दुल्हे रणवीर सिंह के मुंबई स्थित घर सजावट दूर से ही नजर आना शुरु हो गई थी। जैसे रात होती गई यह सजावट और भी निखरती जा रही थी। अंदाजा लगाया जा सकता है कि अब मुंबई में भी इस रॉयल वैडिंग की धूमधाम शुरु होने वाली है। शादी के बाद 21 और 28 नवम्बर को क्रमश: बेंगलुरू और मुंबई में रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा।

https://www.instagram.com/p/BqNQEciFcKR/?utm_source=ig_embed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।