शादी की पहली सालगिरह पर दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह पहुंचे तिरुपति, तस्वीरें हुई वायरल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

शादी की पहली सालगिरह पर दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह पहुंचे तिरुपति, तस्वीरें हुई वायरल

आज दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अपनी शादी की पहली सालगिरह मना रहे है और इस मौके पर

आज दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अपनी शादी की पहली सालगिरह मना रहे है और इस मौके पर दोनों तिरुपति के वेंकटेश्वर मंदिर पहुंचे और भगवान से आशीर्वाद लिया। बता दें, बीते साल 14 नवम्बर को बॉलीवुड के इस पावर कपल ने इटली में कोंकणी और सिंधी रीति-रिवाज से शादी की थी। 
1573728049 30
दीपिका इस मौके पर नयी नवेली दुल्हन की तरह सजी धजी नजर आयी।  लाल रंग की साड़ी में दीपिका बेहद खूबसूरत लग रही थी और साथ ही उन्होंने  शानदार मैचिंग ज्वेलरी के साथ अपने लुक को कम्प्लीट किया था। 
1573728056 31
रणवीर सिंह इस मौके पर ऑफ व्हाइट शेरवानी पहने नजर आये और साथ में गुलाबी दुपट्टे के साथ वो काफी डैशिंग अंदाज में दिखाई दिए। मंदिर दर्शन करने के बाद दीपिका और रणवीर ने मीडिया के लिए काफी तस्वीरें भी खिंचवाई जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। 
1573728062 32
बता दें दीपिका और रणवीर ने अपनी पहली एनिवर्सरी पर तिरुपति जाने का प्लान पहले से ही बनाया हुआ था और उन्होंने वहां अपने फैंस के साथ भी मुलाकात की। तिरुपति दर्शन के बाद दीपिका – रणवीर अपने परिवार के साथ अमृतसर जाएंगे और स्वर्ण मंदिर में माथा टेकेंगे। 

बता दें दीपिका और रणवीर सिंह की लवस्टोरी फिल्म ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ के सेट से शुरू हुई थी और दोनों ने करीब 6 साल एक दुसरे को डेट करने के बाद शादी का फैसला किया। सोशल मीडिया पर दोनों एक दुसरे के साथ काफी मस्ती करते नजर आते है। 
1573728070 67493680 170185004065264 6650802331285810392 n
वर्क फ्रंट की बात की जाए तो रणवीर सिंह और दीपिका जल्द कबीर खान की फिल्म 83 में एक साथ नजर आने वाले है। इस फिल्म में रणवीर पूर्व क्रिकेटर कपिल देव का किरदार निभा रहे है। दीपिका इस फिल्म में कपिल देव की पत्नी रोमी देवी का किरदार निभा रही है। 
1573728080 33

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।