बड़ा खुलासा : अपने जन्मदिन पर दीपिका पादुकोण करने जा रही है अपने बॉयफ्रेंड से शादी ! - Punjab Kesari
Girl in a jacket

बड़ा खुलासा : अपने जन्मदिन पर दीपिका पादुकोण करने जा रही है अपने बॉयफ्रेंड से शादी !

NULL

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इन दिनों फिर से सुर्ख़ियों में है पर इस बार ये पद्मावती विवाद को लेकर नहीं बल्कि एक खास वजह से चर्चा में है। ख़बरों के मुताबिक दीपिका जल्द ही अपने फैंस को खुशखबरी दे सकती है। जी हाँ दीपिका रणवीर सिंह के साथ सगाई कर सकती है।

ranveer singh and deepika padukoneइस नए साल पर भी दीपिका और रणवीर ने एक साथ सेलिब्रेट किया था। 5 जनवरी को दीपिका का जन्मदिन आ रहा है और सूत्रों की माने तो इस मौके पर दीपिका पादुकोण अपने करीबियों के साथ पार्टी करेंगी जिसमे रणवीर भी शामिल होंगे।

ranveer singh and deepika padukoneबॉलीवुड के सबसे क्यूट कपल माने जाने वाले दीपिका और रणवीर पहले भी बड़े मौकों पर एक साथ स्पॉट किये जा चुके है। हाल ही में दीपिका ने श्रीलंका में बॉयफ्रेंड रणवीर सिंह  के साथ नए साल का जश्न मनाया। खबर है कि एक्ट्रेस अपना बर्थडे भी वहीं सेलिब्रेट करने के मूड में है।

ranveer singh and deepika padukone5 जनवरी को दीपिका अपना 32वां जन्मदिन मनाएंगी। रणवीर-दीपिका के जल्द शादी करने की भी खबरें हैं। हाल ही में रणवीर दीपिका के पैरेंट्स से मिले थे। इस बॉलीवुड कपल ने ऑफिशियली कभी अपने रिलेशन को कबूल नहीं किया है पर सच्चाई सबके सामने है।

ranveer singh and deepika padukoneरणवीर सिंह कई मौकों पर दीपिका के लिए अपने प्यार का इजहार कर चुके है और शादी की इच्छा भी जाता चुके है। अब संभव है की ये कपल अपने रिश्ते को एक और कदम आगे बढ़ा सकता है।

ranveer singh and deepika padukoneकुछ समय पहले एक इंटरव्यू में बॉलीवुड एक्ट्रेस  दीपिका ने रणवीर के साथ रिश्ते पर कहा था, जब हम एक-दूसरे के साथ होते हैं, तो हमें किसी और की जरुरत नहीं होती। दीपिका पहले अपने रिश्तों पर कुछ कहने से बचती थी पर अब वो भी रणवीर के साथ अपने रिलेशन पर खुल कर बात करती है।

ranveer singh and deepika padukoneहाल ही में फिल्म पद्मावती में उठे विवाद में भी दीपिका को काफी ट्रोल किया गया था जिसमे रणवीर ने मजबूती के साथ दीपिका का बचाव किया। आपको बता दें की ये दोनों इस फिल्म में मुख्य सितारें है।

24X7  नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहाँ क्लिक करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।