दीपिका ने रणवीर को कहा 'डैडी', फैंस ने लगायी जल्द खुशखबरी मिलने की उम्मीद - Punjab Kesari
Girl in a jacket

दीपिका ने रणवीर को कहा ‘डैडी’, फैंस ने लगायी जल्द खुशखबरी मिलने की उम्मीद

अपने पति और अभिनेता रणवीर सिंह द्वारा इंस्टाग्राम पर शुरू किए गए एक चैट सेशन में दीपिका के

बॉलीवुड के सबसे चर्चित और पसंदीदा कपल्स में से एक दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह सोशल मीडिया पर अपनी बातचीत के लिए काफी सुर्खियां बटोरते है और हाल ही में इन दोनों की एक चैट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। 

1566132105 deepika

अपने पति और अभिनेता रणवीर सिंह द्वारा इंस्टाग्राम पर शुरू किए गए एक चैट सेशन में दीपिका के शरारत भरे एक कमेंट ने उनके प्रशंसकों को यह सोचने पर मजबूर कर दिया कि अभिनेत्री कहीं गर्भवती तो नहीं।
1566132126 ranveer 3

दरअसल, दीपिका ने रणवीर के चैट सेशन के दौरान कमेंट किया “हाय! डैडी”, जिसमें अभिनेत्री ने वेविंग इमोजी के साथ ही, एक बेबी इमोजी और हार्ट इमोजी भी पोस्ट किया।
1566132136 ranveer 1

इसके रिप्लाई में रणवीर ने कमेंट किया “हाय बेबी।’ चीजें तब और भी दिलचस्प हो गई, जब अभिनेता अर्जुन कपूर ने लिखा, “बाबा, भाभी आपको एक देने वाली हैं।” ऐसे में कई लोगों ने अर्जुन के कमेंट को इसके सबूत के तौर पर लिया कि दीपिका और रणवीर जल्द माता-पिता बनने वाले हैं।
1566132149 ranvveer

प्रशंसकों ने दीपिका के कमेंट को डिकोड करना शुरू कर दिया, कि कहीं वह अपने गर्भावती होने का संकेत तो नहीं दे रहीं। इस साल की शुरुआत में कांस फिल्म फेस्टिवल में दिखाई देने के बाद भी दीपिका के गर्भवती होने के कयास लगाए जा रहे थे।
1566132168 deepika

हालांकि, रणवीर द्वारा आयोजित चैट सेशन अब उनके इंस्टाग्राम पेज पर नहीं दिख रहा है। इस साल की शुरुआत में अभिनेत्री ने एक अंतर्राष्ट्रीय मीडिया पोर्टल पर दिए एक साक्षात्कार में प्रेगनेंसी के बारे में बात की थी। दीपिका और रणवीर ने बीते साल इटली में शादी की थी। 
1566132225 47bfb2fe d6c2 11e8 9906 75af39aa85f1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।