बॉलीवुड के इन 5 स्टार्स की सालियां अपनी बहनों को खूबसूरती के मामले में देती हैं मात - Punjab Kesari
Girl in a jacket

बॉलीवुड के इन 5 स्टार्स की सालियां अपनी बहनों को खूबसूरती के मामले में देती हैं मात

इन दिनों बॉलीवुड गलियारों में बेहद ही चार्मिंग जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की हर

इन दिनों बॉलीवुड गलियारों में बेहद ही चार्मिंग जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की हर जगह चर्चा हो रही है। 14-15 नवंबर को इस कपल ने शादी कर ली है। इटली के लेक कोमो से शादी करके लौटे यह कपल अब अपने खास दोस्तों और रिश्तेदारों को शादी की पार्टी भी दे रहे हैं। हाल ही ने दीपवीर ने 21 नवंबर का बेंगलुरू में रिसेप्शन पार्टी भी दी है।

46506372 280649755919335 2029544851074187264 n

शादी और रिसेप्शन पार्टी में रणवीर दीपिका के अलावा भी जो सबसे ज्यादा इस समय सुर्खियों में हैं वह है रणवीर सिंह की साली अनीशा पादुकोण। जी हां अनीशा किसी भी बॉलीवुड अभिनेत्री से कम सुंदर नहीं है। बता दें कि रणवीर ही ऐसे बॉलीवुड अभिनेता नहीं जिनकी साली इनती खूबसूरत है उनके अलावा और भी बहुत से स्टार्स हैं जिनकी सालियां बहुत खूबसूरत है तो आइए जानते हैं बॉलीवुड की उन खूबसूरत सालियों के बारे में।

dipika

1.अजय देवगन और तनीषा मुखर्जी

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अजय देवगन की साली तनीषा मुखर्जी हैं। जो खूबसूरती के मामले में किसी से कम नहीं हैं। अपनी बहन काजोल की तरह ही तनीषा भी अभिनेत्री हैं। तनीषा बॉलीवुड में ज्यादा नाम नहीं कमा सकीं इसलिए अभी भी दर्शक उन्हें काजोल की बहन के नाम से जानते हैं। तनीषा बिग बॉस में अपनी खूबसूरती के जलवें बिखेर चुकी हैं।

maxresdefault 1 1 768x432 1

2.अक्षय कुमार और रिंकी खन्ना

अक्षय कुमार की साली न केवल खूबसूरत हैं बल्कि वह कई बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकी हैं। अपने अभिनय से रिंकी कई लोगों का दिल जीत चुकी हैं।

2f89057e4b16c3deb7edc05b8ef6d407

3.शक्ति कपूर और पद्मिनी कोल्हापुरे

अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे बॉलीवुड का जाना-माना नाम हैं। वह बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता शक्ति कपूर की साली है। शक्ति कपूर की पत्नी का नाम शिवांगी कपूर है।

shkti kapoor

4.राज कुंद्रा और शमिता शेट्टी

मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी की है। राज कुंद्रा का बॉलीवुड में भी अच्छा खासा नाम है। राज कुंद्रा की साली शमिता शेट्टी है। शमिता शेट्टी फिल्मी परदे से लंबे समय से दूर चल रही हैं।

IMG 7486

5.साउथ एक्टर महेश बाबू और शिल्पा शिरोडकर

साऊथ के मशहूर अभिनेता महेश बाबू की पत्नी नम्रता शिरोडकर जितनी खूबसूरत है उससे कई गुना ज्यादा सुंदर उनकी साली शिल्पा शिरोडकर है। शिल्पा के जानी-मानी अभिनेत्री है जिन्होंने बॉलीवुड की कई सारी फिल्मों में काम किया है।

mahesh babu 1

6.सैफ अली खान-करिश्मा कपूर

सैफ अली खान की साली करिश्मा कपूर हैं। करिश्मा कपूर बेहद खूबसूरत हैं। वे बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

17 1439809499 17 1439788212 untitled 3

7.रणवीर सिंह और अनीशा पादुकोण

रणवीर सिंह की साली अनीशा पादुकोण है। अनीशा पादुकोण खूबसूरती के मामले में किसी अभीनेत्री से पीछे नहीं।

Screenshot 2 38

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7 − 1 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।