दंगल गर्ल फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा ने मिलकर फिर मचाया धमाल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

दंगल गर्ल फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा ने मिलकर फिर मचाया धमाल

NULL

पिछले २ महीने से दंगल गर्ल फातिमा सना शेख फिल्म ठग्स ऑफ़ हिन्दोस्ताँ की शूटिंग में माल्टा गयी हुई थी और हाल ही में शूटिंग से फ्री होकर ये अभिनेत्री मुंबई लौटी। मुंबई आने के बाद सबसे पहले ये स्टार पहुंची अपनी ख़ास दोस्त और दंगल फिल्म की अपनी को-स्टार सान्या मल्होत्रा से मिलने। जिसके बाद इन्होने खूब धमाल किया।

3 272ये दोनों मुंबई के एक रेस्त्रां में डिनर के लिए गयी जहाँ पर इन दोनों ने काफी तस्वीरें खिंचवाई। इस मुलाकात के बाद दोनों अभिनेत्रियां मुंबई की गलियों में रहने वाले बच्चों के साथ कुछ समय बिताया।

1 657उन्होंने गरीब बच्चों के साथ तस्वीरें खिंचवाई साथ ही उन्हें बच्चों को गले लगाते हुए भी देखा गया। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब छाई हुई है। दोनों इस मुलाकात के दौरान बेहद आकर्षक नज़र आयी।

4 225आपको बता दें, फातिमा की आने वाली फिल्म ठग्स ऑफ़ हिन्दोस्ताँ में आमिर खान, अमिताभ बच्चन और कटरीना कैफ मुख्य भूमिका में उनके साथ नज़र आएंगे। सूत्रों के मुताबिक ये फिल्म वर्ष २०१८ में दिवाली तक रिलीज़ की जा सकती है। इस फिल्म को धूम ३ के निर्देशक विजय कृष्ण आचार्य निर्देशित कर रहे है।

2 341मीडिया के इंटरव्यू में फातिमा से जब पूछा गया की अमिताभ बच्चन जैसे महानायक के साथ काम करने को लेकर उनका अनुभव कैसा रहा ? तब फातिमा ने बेहद उत्साहित होकर बताया की अमिताभ जी के साथ काम करना उनके लिए गर्व की बात है उन्हें बॉलीवुड में इतनी जल्दी सदी के महानायक के साथ काम करने का मौका मिलेगा ऐसा उन्होंने कभी नहीं सोचा था।

5 160आमिर खान के साथ ये उनकी लगातार दूसरी फिल्म है, इसपर उन्होंने बताया आमिर से उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला है और वो आमिर का बेहद सम्मान करती है। इस फिल्म के लिए उन्होंने कई ऑडिशन दिए थे क्यूंकि फिल्म की कहानी सुनने के बाद वो हर कोशिश करके इस फिल्म का हिस्सा बनना चाहती थी। उन्हें उम्मीद है ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जदरदस्त प्रदर्शन करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × two =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।