Dalljiet Kaur को मंगेतर Nikhil Patel ने इस अंदाज में किया प्रपोज, एक्ट्रेस ने दिखाई ड्रीमी प्रपोजल की झलक - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Dalljiet Kaur को मंगेतर Nikhil Patel ने इस अंदाज में किया प्रपोज, एक्ट्रेस ने दिखाई ड्रीमी प्रपोजल की झलक

टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर ने अपने बॉयफ्रेंड निखिल पटेल के ड्रीमी प्रपोजल का एक वीडियो शेयर किया है।

टेलीविजन इंडस्ट्री की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस दलजीत कौर  पिछले काफी दिनों से अपनी दूसरी शादी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। दलजीत ने बिग बॉस फेम शालीन भनोट से पहली शादी की थी मगर सालों बाद दोनों का तलाक हो गया। शालीन से तलाक के बाद एक्ट्रेस अकेले अपने बेटे के साथ अपनी लाइफ बित रही थी। 
1678619151 323701982 678435217363606 7972788326168522114 n
मगर अब उनकी लाइफ में दूसरा प्यार की एंट्री हो गई है। और फिलहाल वो अपनी लाइफ के सबसे खूबसूरत दौर को जी रही हैं। दलजीत इसी महीने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड निखिल पटेल से दूसरी शादी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। दलजीत ने जनवरी 2023 में निखिल से सगाई की थी। एक्ट्रेस ने अब अपने ड्रीमी प्रपोजल की झलक सोशल मीडिया पर शेयर की है।
1678619162 329592035 443492684586000 2498108553820128870 n
दलजीत कौर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें नेपाल की राजधानी काठमांडू में कपल के घूमने से लेकर ड्रीमी प्रपोजल तक की झलक दिखाई गई है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि सरप्राइज प्रपोजल को देखकर एक्ट्रेस खुश हो जाती हैं, इसके बाद दोनों का लिपलॉक मोमेंट भी वीडियो में नजर आ रहा है।
1678619171 329032951 2532144816923548 1393301625415739733 n
दलजीत ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ”हमारे जीवन के सबसे बड़े दिन को आने में 6 दिन बचे हैं। मेरा दिल दौड़ रहा है और भावनाएं बह रही हैं। आज से, मैं आप सभी को हमारी आगे की यात्रा की झलक दिखाऊंगी, लेकिन पहले आपको दिखाती हूं कि ये सब कैसे शुरू हुआ! इसमें काठमांडू, नेपाल में सबसे रोमांटिक प्रपोजल की एक झलक है।”

बता दें कि दलजीत अपनी शादी के बाद अपनी फैमली के साथ अफ्रीका जा रही हैं, इसलिए वो अपने दोस्तों के साथ इंडिया में बचे हुए टाइम को काफी एन्जॉय कर रही हैं। हाल ही में दलजीत ने अपने इंस्टा हैंडल से शादी की शॉपिंग की झलकियां शेयर की थीं। इस दौरान दुल्हन दलजीत अपनी बेस्टी और एक्ट्रेस सुनयना फोजदार के साथ डी-डे शॉपिंग के लिए जाने के लिए बहुत एक्साइटेड दिख रही थीं।
1678619184 331386243 1237466607148625 3502214951223671647 n
इसके अलावा एक्ट्रेस ने हाल ही में इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने ब्राइडल शॉवर की तस्वीरें और वीडियोज शेयर की हैं। वीडियो में ‘टीम ब्राइड’ गेट-टुगेदर का मजा लेती नजर आ रही थीं। एक फोटो में दलजीत को अपने मंगेतर निखिल पटेल के साथ खुशी-खुशी पोज देते हुए देखा जा सकता है। वीडियो को शेयर करते हुए दलजीत ने कैप्शन में लिखा, “इतनी सुंदर फेयरवेल के लिए धन्यवाद, समय बीतता जा रहा है !!!”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।