रोडीज में गए इन कंटेस्टेंट को मिला इंडस्ट्री का टिकट, आज करते है टीवी और बॉलीवुड में काम! - Punjab Kesari
Girl in a jacket

रोडीज में गए इन कंटेस्टेंट को मिला इंडस्ट्री का टिकट, आज करते है टीवी और बॉलीवुड में काम!

NULL

टीवी पर आने वाले रियलिटी शो तो आप देखते ही होंगे। इन शो में से निकलने वाले लोगों को इंडस्ट्री में जल्दी काम मिल जाता है। जैसा कि आप सब जानते है ‘रोडीज’ काफी पुराना शो है और ये शो इंडस्ट्री को काफी लोग दे चुका है। जी हां, आज हम आपको बताने जा रहे है कुछ उन सितारों के बारे में जो पहली बार रोडीज में गए और फिर ये लोग कई सारे सीरियल्स और फिल्मों में दिखे। तो आइए जानते है उन कंटेस्टेंट के बारे में..

#आयुष्मान खुराना 

Ayushman Khurana

आज बॉलीवुड के एक्टर और सिंगर के तौर पर जाने जाने वाले आयुष्मान खुराना ने रोडीज का दूसरा सीजन जीता था। जिसके बाद अपनी पहली फिल्म से पहचान बनाने में आयुष्मान को कामयाबी मिली थी।

#गुरबानी ‘बानी’ 

Bani

गुरबानी ने रोडीज के चौथे सीजन में हिस्सा लिया था। बानी ने शो जीता तो नहीं था लेकिन रनरअप रहीं थीं। रोडीज के बाद बानी बिग बॉस के 10वें सीजन में दिखीं।

#रणविजय सिंह 

Rannvijay Singh

आपको बता दे कि रणविजय सिंह ही वो पहले कंटेस्टेंट है जिसने एमटीवी रोडीज का फाइनल टाइटल जीता था। रोडीज का पहला सीजन जीतने के बाद रणविजय इसी शो के जज बन गए। इसके बाद रणविजय कई रियलिटी शो में दिखाई दिए। कभी सनी लियोन के साथ तो कभी नेहा धूपिया के साथ। इसके अलावा रणविजय फिल्मों में भी स्टार्स के साथ दिखाई दे चुके हैं।

#शुभी मेहता 

shubhi mehta

रोडीज का तीसरा सीजन जीतकर, शुभी मेहता रोडीज की पहली महिला कंटेस्टेंट बन गई थी, जिनके सिर पर ताज सजा था। शुभी चक दे इंडिया, आमरस और स्वीट टेस्ट और फ्रेंडशिप में देखी जा चुकी हैं।

#प्रिंस नरूला 

Prince Narula

प्रिंस को तो आप जानते ही होंगे। पहले इन्होने रोडीज का 12वां सीजन जीता था, स्पिलिट्स विला का 8 सीजन जीता फिर बिग बॉस का 9वां जीता। टीवी ने भी प्रिंस को बहुत प्यार दिया। कई सीरियल्स में लीड करते नजर आते हैं प्रिंस।

#शाम्भवी शर्मा 

Shambhavi Sharma

शाम्भवी को 5वें सीजन के लिए रघु एंड टीम ने सेलेक्ट किया था। रोडीज के बाद शाम्भवी कई सीरियल्स में दिख चुकी हैं। इसके अलावा शाम्भवी तेलगू फिल्म भी कर चुकी हैं।

#विशाल करवाल 

Vishal Karwal

रोडीज के चौथा सीजन से निकले लोगों को बॉलीवुड और टीवी ने हाथों हाथ लिया था। विशाल करवाल भी चौथे ही सीजन के कंटेस्टंट थे। हालांकि विशाल एमटीवी के शो से जल्दी ही बाहर निकाले गए थे लेकिन बाहर लोग उनका हाथ फैलाएं इंतजार कर रहे थे। विशाल रोडीज के बाद दूसरे कई रियलटी शो में भी देखे जा चुके हैं। विशाल ने स्पिलिट्स विला शो भी जीता था। उसके बाद टीवी में उन्हें श्रीकृष्णा का रोल मिला। वहां भी विशाल की मुस्कान ने लोगों का दिल जीता। फिर बिग बॉस के 6ठें सीजन में दिखे और विशाल टीवी पर काम करते ही रहते हैं।

#साहिल आनंद 

Sahil Anand

बानी के साथ साहिल भी फोर्थ सीजन में थे। फिल्म स्टूडेंट ऑफ द इयर में साहिल दिख चुके हैं। इसके अलावा वेब सीरीज में काम करते हुए साहिल दिख जाते हैं।

24 X 7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − 5 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।